×

Ajay Banga: मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ के बारे में कितना जानते हैं आप, यहां जानें सबकुछ

Ajay Banga: भारत के शिक्षण संस्थानों से निकलकर दुनियाभर में धाक जमाने वाले भारतीयों में अब एक और नाम जुड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा के नाम का ऐलान किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 24 Feb 2023 8:00 AM GMT
President of the World Bank Ajay Banga
X

President of the World Bank Ajay Banga (Photo: Social Media)

Ajay Banga: भारत के शिक्षण संस्थानों से निकलकर दुनियाभर में धाक जमाने वाले भारतीयों में अब एक और नाम जुड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा के नाम का ऐलान किया है। बंगा इस पद के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। अपने 30 साल के करियर में उनके नाम कई सफलताएं दर्ज हैं। अजय बंगा उन लोगों में शुमार हैं।

जो युवा पीढ़ी के लिए आज एक रोलमॉडल के रूप में जाने जाते हैं। 63 वर्षीय बंगा फिलहाल प्राइवेट इक्विटी फंड जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं। दरअसल, विश्व बैंक के मौजूदा अध्यक्ष डेविड मालपास ने अप्रैल 2024 में खत्म हो रहे अपने कार्यकाल से पहले ही पद छोड़ने का दिया था। जिसके बाद भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा को इस पद के लिए चुना गया। तो आइए एक नजर बंगा के अब तक के सफर पर डालते हैं।

भारत में हुई पढ़ाई-लिखाई

अजय बंगा की पढाई-लिखाई पूरी तरह से भारत में ही हुई। यहीं से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद वे यूएस गए और वहां जाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उनका जन्म 10 नवंबर 1959 को पुणे में हुआ था। उनकी स्कूलिंग जालंधर और शिमला से हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया।

1981 में उन्होंने अपना करियर नेस्ले इंडिया में बतौर मेनेजमेंट ट्रेनी शुरू किया और 13 साल में मैनेजर के पोजिशन तक का सफर तय कर लिया। इसके बाद वे पेप्सिको के रेस्टोरेंड डिविजन का हिस्सा बने। केएफसी और पिज्जा हट को भारत में लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1996 में वह सिटी ग्रुप के मार्केटिंग प्रमुख बने। साल 2000 में सिटी फाइनेंशियल के हेड नियुक्त किए गए। 2009 में वे मास्टरकार्ड के सीईओ बने।

पद्म श्री से हो चुके हैं सम्मानित

बतौर मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा को काफी नेम एंड फेम मिला। उन्होंने अपनी मार्केटिंग रणनीति से मास्टरकार्ड को युवाओं के बीच इतना फेमस कर दिया कि ये एक स्टेटस सिंबल बन गया। 2012 में मशहूर पत्रिका फॉर्च्यून ने उन्हें शक्तिशाली उद्योगपति-2012’ के तौर पर चुना था। बिजनेस के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए साल 2016 में उन्हें भारत सरकार ने ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था। उनके भाई और हिंदुस्तान यूनिलीवर के पूर्व चेयरमैन मनविंदर सिंह बंगा भी एक जाने-माने उद्योगपति हैं।

बंगा की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय – अमेरिकी उद्योगपति अजय बंगा की नेटवर्थ 143 मिलियन डॉलर है। उनके पास 30 साल से अधिक का अनुभव है। वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में रह चुके हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story