गौतम अडानी ने खरीदी ये कंपनी, इतने करोड़ में हुई डील...

अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने सॉफ्टवेर ग्रुप की सहायक एसपी एनर्जी इंडिया को खरीद लिया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 19 May 2021 1:31 PM GMT
Adani is now preparing to challenge the countrys largest company Reliance Industries.
X

गौतम अडानी (फाइल फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited) ने सॉफ्टवेर ग्रुप की सहायक एसपी एनर्जी इंडिया (SP Energy India) को 3.5 अरब डॉलर यानी 24,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। बता दें कि यह रिन्यूएबल सेक्टर के सबसे बड़ी डील है। जिसमें गौतम अडानी ने सॉफ्टबैंक ग्रुप और भारती ग्रुप से डील किया है। इसमें एसबी एनर्जी में सॉफ्टबैंक ग्रुप और भारती ग्रुप की की हिस्सेदारी 80 फीसदी और 20 फीसदी खरीदी है। अडानी कंपनी ने इसकी जानकारी आज यानी बुधवार को दी।

बता दें कि अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम ने बताया कि सॉफ्टबैंक और भारती समूह की बनाई गई संपत्ति बहुत शानदार है। और हमारी कंपनी इसकी विरासत को आगे ले जाने पर गर्व महसूस करेगी। अडानी ने कहा कि यह डील 2020 में बताए गए हमारे विजन की दिशा से एक और कदम है। साल 2025 तक यह दुनिया की सबसे बड़ी सौर उर्जा कंपनी बनेगा।

गौरतलब है कि एसबी एनर्जी इंडिया के भारत के चार राज्यों में सबसे ज्यादा फैले 4,954 मेगावाट का कुल RPS है। वहीं इससे पहले एसबी एनर्जी की CPPIB से बातचीत चली। लेकिन किसी कारण से यह डील टूट गई। इससे बाद से अडानी ग्रीन एनर्जी के साथ बातचीत होने लगी थी। उसके बाद यह डील तय किया गया।

आखिर क्या है इस डील के फायदा

आपको बताते चलें कि इस डील से अडानी ग्रीन की क्षमता में बहुत तेजी से इजाफा होगा। अडानी ग्रीन को 4954 मेगावॉट का फायदा होगा। इसमें कंपनी के सोलर, विंड और सोलर-विंड हाइब्रिड प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें 1,400 मेगावॉट की परियोजनाएं भी दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story