×

Adani Group Row: महज 10 दिन में हिल गया गौतम अडानी का साम्राज्य, जानें कितनी घट गई दौलत

Adani Group Row: संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों ने संग्राम छेड़ दिया है। 10 दिन पहले जिस गौतम अडानी का नेटवर्थ आसमान छू रहा था, अब वो नीचे की ओर जा रहा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Feb 2023 7:00 AM GMT
Gautam Adani
X

Gautam Adani  (photo: social media )

Adani Group Row: कभी अपने बिजनेस के आक्रमक विस्तार को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले अंडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी अब विवादों के कारण हेडलाइन में हैं। तमाम मीडिया हाउसों में उनकी संपत्ति में आ रही गिरावट खबरों में प्रमुखता हासिल कर रही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने निवेशकों में खलबली तो मचाई ही साथ ही सियासत में भी हलचल मचा दी है। संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों ने संग्राम छेड़ दिया है। 10 दिन पहले जिस गौतम अडानी का नेटवर्थ आसमान छू रहा था, अब वो नीचे की ओर जा रहा है।

शेयरों में जारी है गिरावट

सोमवार को भी शेयर बाजार में अडानी के शेयर्स गिरते पाए गए। सुबह 11 बजे तक अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5 प्रतिशत की गिरावट पाई गई। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर पिछले 12 दिनों में 60 प्रतिशत तक टूट चुके हैं। शेयरों की गिरावट के बीच समूह को एक और बड़ा झटका लगा है। ब्रिटिश लैंडर स्टैंटर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडानी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।

10 दिनों में गंवाई आधी दौलत

गौतम अडानी 24 जनवरी तक 127 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स थे। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो वे पिछले साल यानी 2022 में ही बन चुके थे। 24 जनवरी को ही अडानी समूह को लेकर अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आती है, जो स्टॉक मार्केट में खलबली मचा देती है। समूह पर पहले भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, इसलिए शुरू में इस पर अधिक गंभीर तरीके से ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन जल्द ही इस रिपोर्ट ने अडानी समूह के निवेशकों में खलबली मचा दी और शेयर्स में गिरावट का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को तो एक दिन में 35 प्रतिशत तक शेयर्स टूटे।

शेयर्स में गिरावट के साथ गौतम अडानी की नेटवर्थ भी कम होती गई। देखते ही देखते उनकी संपत्ति 127 अरब डॉलर से घटकर 58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अमीरों की सूची में उनका स्थान फिसलकर 22वें पायदान पर पहुंच गया। मुकेश अंबानी एकबार फिर एशिया के सबसे रईस शख्स होने का ताज हासिल करने में सफल रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप की कंपनियों ने एक्सचेजों पर पिछले सात कारोबारी सत्रों में कुल 9 लाख करोड़ रूपये का मार्केट कैप गंवा दिया। इसका असर अडानी समूह पर ऐसा हुआ कि 20 हजार करोड़ रूपये का एफपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब होने के बावजूद कंपनी ने इसे वापस लेने का फैसला ले लिया।

क्या कमबैक कर रहे हैं अडानी ?

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए गंभीर आरोपों के कारण निवेशकों में अडानी समूह को लेकर भरोसा कम हुआ है। लेकिन क्या अडानी इस स्थिति से धीरे-धीरे कमबैक कर रहे हैं। दरअसल, फॉर्ब्स की ताजा रैंकिंग में गौतम अडानी ने पांच स्थानों की छलांग लगाई है। उनके नेटवर्थ में तीन अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है। अडानी अब 61.9 अरब डॉलर के साथ 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं यानी एकबार फिर वह दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story