×

Gautam Adani की संपत्ति में भारी गिरावट, अब इतनी रह गई नेटवर्थ, जानें वजह

Gautam Adani की नेटवर्थ में बीते कुछ दिनों से गिरावट जारी है। अब वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में 25वें स्थान पर आ गए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 5 July 2021 9:11 AM GMT
Gautam Adani की संपत्ति में भारी गिरावट, अब इतनी रह गई नेटवर्थ, जानें वजह
X

गौतम अडानी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gautam Adani: कभी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स रहे अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) में बीते कुछ दिनों में भारी गिरावट आई है। बीते हफ्ते अडानी ग्रुप की अधिकतर कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आने की वजह से अब गौतम अडानी की संपत्ती (Gautam Adani Total Property) घटकर 55.2 अरब डॉलर हो गई है।

बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब 25वें नंबर पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बीते हफ्ते अडानी इस लिस्ट में 10 पायदान नीचे खिसक गए हैं। जबकि कुछ ही दिन पहले वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच गए थे।

14 जून को गौतम अडानी की नेटवर्थ 77 अरब डॉलर थी। लेकिन इस दिन एक खबर आने के बाद उनके ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट हुई है। 14 जून से 2 जुलाई तक उनकी कुल संपत्ति में 21.8 अरब डॉलर यानी करीब 1,62,406 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

गौतम अडानी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

क्यों आई अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट?

आपको बता दें कि 14 जून से अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। दरअसल, तब एक मीडिया रिपोर्ट आई थी कि NSDL यानी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने तीन विदेशी फंडों के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं। इनके पास अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये के शेयर हैं। हालांकि अडानी ग्रुप ने इसका खंडन किया है। लेकिन इस खबर के बाद कंपनियों के शेयर लुढ़कने लगे।

वहीं, अब एशिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में चीनी कारोबारी झोंग शानशान ने गौतम अडानी की जगह ले ली है। झोंग शानशान 66.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे रईस हैं। जबकि पहले नंबर पर 80.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने हुए हैं। वहीं, पूरी दुनिया में मुकेश अंबानी 12वें सबसे अमीर इंसान हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story