×

Gautam Adani Net Worth Today: पहले 10...और अब 30वें स्थान से गौतम अडानी बाहर, अंबानी की तुलना में इतना नेटवर्थ

Gautam Adani Net Worth Today: अडानी की निजी दौलत मुकेश अंबानी की दौलत से लगभग आधी है। मुकेश अंबानी वर्तमान में ब्लूमबर्ग वैश्विक अमीरों की सूची में 10वें स्थान पर हैं

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 27 Feb 2023 7:35 AM GMT
Gautam Adani Net Worth Today
X

Gautam Adani Net Worth Today (सोशल मीडिया) 

Gautam Adani Net Worth Today: 24 जनवरी को प्रकाशित हुई दुनिया के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी के व्यापारिक समूह अडानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से बंदरगाह, ऊर्जा, पोर्ट्स, सीमेंट, कोयला, खाद्य तेल और मीडिया सहित ग्रुप का हर कारोबारी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी और उनके अडानी ग्रुप पर आया यह संकट कब तक चलेगा, इसकी स्थिति फिलहाल अभी तो साफ होती दूर दूर तक नहीं दिख रही है। बीते एक महीने घरेलू शेयर बाजार में सूचीबद्ध ग्रुप के कंपनियों के शेयरों की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है।

समूह से लगातार निवेशकों का मोह भंग होता जा रहा है, जिसके वजह से बीते एक महीने के अंदर ग्रुप और गौतम अडानी को इतना नुकसान उठाना पड़ा है, जिसकी उन्होंने कभी सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। लगातार शेयरों में गिरावट के अडानी ग्रुप के मार्केट कैप के साथ गौतम अडानी की नेटवर्थ भी घट गई है। इसके चलते गौतम अडानी की हालत तो यह हो गई है, वह दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में 30वें स्थान से बाहर हो गए हैं। इसकी के साथ कापी समय भारत के नवंर उद्योगपति के तमगे दूर रहने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर से देश के नबंर वन उद्योगपतियों की सूची में आ गए हैं।

इस स्थान पर पहुंचे गौतम अडानी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की सोमवार तक कुल संपत्ति 40 अरब डॉलर के निशान से नीचे गिर गई है। अडानी की कुल व्यक्तिगत संपत्ति $39.9 बिलियन है। फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, कठिन दौर में बिजनेस टाइकून गौतम अडानी 33.7 बिलिय डॉरल नेववर्थ के साथ 37वें स्थान पर रखा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अडानी का नेटवर्थ 120 अरब डॉलर के गिरकर 40 अरब डॉलर पर आ पहुंचा है। 24 जनवरी से पहले गौतम अडानी दुनिया के तीसरे और चौथे अमीर व्यक्ति थे। 24 जनवरी के कुछ समय बाद अडानी पहले नंबर 10 से बाहर हुए। उसके बाद 20वें... फिर 25वें और अब 30वें स्थान पर बाहर हो गए हैं।

मुकेश अंबानी बने नबंर वन उद्योगपति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी और उनके प्रतिद्वंद्वी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बीच नेटवर्थ की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस दौरान अडानी की निजी दौलत मुकेश अंबानी की दौलत से लगभग आधी है। मुकेश अंबानी वर्तमान में ब्लूमबर्ग वैश्विक अमीरों की सूची में 10वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 81.7 अरब डॉलर है। फोर्ब्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की कुल संपत्ति 84.1 बिलियन डॉलर है और वे वैश्विक अमीरों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। जबकि इस समय तक गौतम अडानी की नेटवर्थ 40 अरब डॉलर है।

ये लगे थे अडानी ग्रुप पर आरोप

बता दें कि 24 जनवरी, 2023 को अमेरिका स्थित लघु विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने समूह पर स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी में लिप्त होने का आरोप लगाया था। इसमें समूह पर पर्याप्त कर्ज होने, शेयर गिरवी रखने में लिप्त होने, मॉरीशस से शेल कंपनियों को चलाने और राउंड-ट्रिपिंग फंड के अलावा एक अनिश्चित वित्तीय स्थिति होने के आरोप शामिल हैं। हालांकि अडानी समूह में हिंडनबर्ग के आरोपों को फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया था। लेकिन आरोपों के बाद शेयरों में गिरावट का दौर जो शुरू हुआ है, वह रुकता हुआ नहीं देख रहा है। लगातार निवेशकों को अडानी ग्रुप के भरोसा उठता जा रहा है।

आज ग्रुप के 9 शेयरों में गिरावट

24 जनवरी के बाद से अडानी समूह पर निवेशकों का भरोसा उठाने से अडानी टोटल गैस, अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी एंटरप्राइजेज बीते एक महीने के अंतराल में क्रमश: 81 प्रतिशत, 75 प्रतिशत, 74 प्रतिशत और 61 प्रतिशत तक टूटे चुके हैं। 27 फरवरी, 2023 सोमवार के कारोबार में अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 कंपनियों में 9 में गिरावट है, जबकि एक बढ़त पर हैं। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज आज 8 फीसदी टूटकर 1207.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story