Gautam Adani: अंबानी को पछाड़ अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, पढ़ें पूरी खबर

लेकिन अब जानकारी के मुताबिक गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम कर लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 24 Nov 2021 12:42 PM GMT
gautam adani
X

गौतम अडानी (फोटो:सोशल मीडिया)

Gautam Adani: एशियाई और भारतीय सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब सबसे अमीर नहीं रहे। ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी (gautam adani) ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है। एशिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब अडानी ने अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग के पास सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले गौतम अडानी (gautam adani net worth 2021) मुकेश अंबानी की 91 अरब डॉलर की संपत्ति 88.8 से पीछे चल रहे थे।

लेकिन अब जानकारी के मुताबिक गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर शख्स का ताज अपने नाम कर लिया है। गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी की 14.3 अरब डॉलर की तुलना में सालाना आधार पर अपनी संपत्ति में करीब 55 अरब डॉलर जोड़े। आपको बता दें हाल ही में और o2c सौदे के रद्द होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दबाव में रहे। और 1.07% की गिरावट के साथ 2360.70 रुपए का कारोबार कर रहे थे। दरअसल अडानी इंटरप्राइजेज (adani enterprises) 2.94 % से बढ़कर 1757.70 रुपए पर था और अब अडानी इंटरप्राइजेज 4.87% से बढ़कर 764.70% रुपए पर पहुंच गया।

गौतम अडानी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अब सबसे अमीर एशियाई और भारतीय व्यक्ति नहीं है क्योंकि अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने अपने समूह की कंपनियों के शेयरों में बढ़त के नेतृत्व में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है आरआईएल के चेयरमैन जून 2015 से सबसे अमीर भारतीय पद पर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबानी की कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर थी। जबकि अडानी की कुल संपत्ति 88.8 बिलियन डॉलर थी, जो आरआईएल के शीर्ष बस सिर्फ बुधवार को आरआईएल के शेयरों में 1.72% की गिरावट आई और वही अदानी समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयरों में भी काफी तेजी आई है। ये भी एक वजह बताई जा रही अदानी के पहले स्थान पर पहुंचने का।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story