टाॅप 20 से बाहर हुए गौतम अडानी, 60 अरब डाॅलर से नीचे पहुंची नेटवर्थ

गुरुवार को जारी Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मुकेश अंबानी 80 अरब डाॅलर की नेटवर्थ के साथ बारहवें स्थान पर हैं जबकि 199 अरब डाॅलर के साथ बेजोस पहले स्थान पर व 186 अरब डाॅलर के साथ एलन मस्क दूसरे स्थान पर कायम

Network
Newstrack Network
Published on: 1 July 2021 2:11 AM GMT
टाॅप 20 से बाहर हुए गौतम अडानी, 60 अरब डाॅलर से नीचे पहुंची नेटवर्थ
X

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक अडानी अमीरों की लिस्ट में टाॅप 20 से बाहर हो गए हैं। इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 59.7 अरब डॉलर रह गई है। इसके बाद वह 21वे स्थान पर पहुँच गए हैं। इससे पहले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में सोमवार को 1.55 अरब डाॅलर की गिरावट आई। इसकी वजह ग्रुप की 6 लिस्टेड कंपनियों में से 3 के शेयरों में आई गिरावट रही। कंपनी के शेयरों में आई गिरावट के चलते जहां पहले ही वे एशिया के अमीरों की सूची में दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए थे। वहीं नेटवर्थ में और कमी आने की वजह से वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टाॅप 20 से बाहर हो गए हैं। वहीं गुरुवार को जारी Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक मुकेश अंबानी 80 अरब डाॅलर की नेटवर्थ के साथ बारहवें स्थान पर हैं जबकि 199 अरब डाॅलर के साथ बेजोस पहले स्थान पर व 186 अरब डाॅलर के साथ एलन मस्क दूसरे स्थान पर कायम हैं।

अंबानी 12वें स्थान पर



Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर बने हुए हैं। सोमवार रिलायंस में गिरावट से उनकी नेटवर्थ 79.6 करोड़ डाॅलर की कमी आई। गुरुवार को 80 अरब डाॅलर की नेटवर्थ के साथ वह एशिया में पहले स्थान पर बने हुए हैं। रिलायंस का शेयर 16 सितंबर 2020 को 2369 रूपए के रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचा था। इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ 90 अरब डाॅलर पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए थे।

बेजोस टाॅप पर




इंडैक्स के मुताबिक अमेजन के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बडे़ रईस बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 199 अरब डाॅलर है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 186 अरब डाॅलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट मे दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में माइक्रोसाॅफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 146 अरब डाॅलर के साथ चौथे नबर पर हैं।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story