×

Gold and Silver Price: सोने के दाम स्थिर, चांदी हुई महंगी, जानिए अपने शहर के भाव

Gold and Silver Price: 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,750 रुपये प्रति दस ग्राम बने हुए हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,000 रुपये का है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 11 Sep 2022 5:08 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

सोने - चांदी के दाम (फोटो: सोशल मीडिया )

Gold and Silver Price: बुलियन मार्केट में आज सोने के दाम स्थिर हैं जबकि चांदी में भारी तेजी आई है।

आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,750 रुपये प्रति दस ग्राम बने हुए हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,000 रुपये का है।

दूसरी ओर, आज चांदी के प्रति किलो औसत दाम 5400 रुपये बढ़ कर 60,400 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,675 रुपये प्रति ग्राम और 46,750 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,100 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,000 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 47,400 रुपये (22 कैरट), 51,710 (24 कैरट)

मुंबई : 46,750 (22 कैरट), 51,000 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,900 (22 कैरट), 51,150 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,750 (22 कैरट), 51,000 (24 कैरट)

जयपुर : 46,900 (22 कैरट), 51,150 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,900 (22 कैरट), 51,150 (24 कैरट)

पटना : 46,780 (22 कैरट), 51,030 (24 कैरट)

सूरत : 46,800 (22 कैरट), 51,050 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के दाम में आज 5400 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है और औसत दाम 60,400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। कुछ शहरों में दाम परिवर्तित नहीं हुए हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story