×

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम बढ़े, जाने अपने शहर का भाव

Gold Silver Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलीं है। जहा सोने के 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम में 550 रूपये कि बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं, तो चांदी की कीमत में प्रति 1 किग्रा, 200 रूपये की तेजी आई है।

Prashant Dixit
Published on: 30 April 2022 3:16 AM GMT (Updated on: 30 April 2022 3:19 AM GMT)
Gold and Silver Price 30 April 2022
X

Gold and Silver Price 30 April 2022 (image-social media)

Gold and Silver Price 30 April 2022: आज देश के सर्राफा बाजार में कई दिन की लगातार गिरावट के बाद सोने व चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी शादी के सीजन व अक्षय तृतीया से पहले आम जनता को थोड़ा तकलीफ जरूर दे रही होगी। आज पीली धातु सोने की कीमत में 550 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, तो सफेद धातु चांदी की कीमत में 200 रूपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोने व चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव कल प्रति 10 ग्राम 52,370 रूपये था, आज 590 रूपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 52,960 रूपये पहुंच गई है। तो 22 कैरेट सोने की कल कीमत प्रति 10 ग्राम 48,000 रूपये थीं, जिसमें आज 550 रूपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद 22 कैरेट 10 ग्राम की कीमत 48,550 रूपये पहुंच गई है। जबकि चांदी की कीमत आज प्रति 1 किग्रा 200 रूपये बढ़ोतरी के बाद 64,000 रूपये पहुंच गई है, जिसकी कीमत कल 63,800 रूपये थी।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

सोना खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों को खरीदे। हॉलमार्क सोने की भारत सरकार की गारंटी होती है, और इसका निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है, हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत नियम और रेग्युलेशन पर काम करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होता है।

प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 1 किग्रा चांदी

चेन्नई -48,970- 53,420 -69,200

मुंबई -48,550- 52,960 -64,000

दिल्ली - 48,550 - 52,960 -64,000

कोलकाता -48,550- 52,960 -64,000

बैंगलोर -48,550- 52,960 -69,200।

सोने की कीमत (Gold Price)

शनिवार 30 अप्रैल 2022 को पीली धातु सोने की कीमत में भारी बदलाव देखने को मिला, कई दिन से गिर रहे सोने के दाम में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने की कीमत कल प्रति 10 ग्राम 48,150 रूपये थीं, आज 550 रूपये की भारी बढ़ोतरी के बाद प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट की सोने की कीमत 48,700 रूपये पहुंच गई है।

लखनऊ में सोने का रेट (Gold Rate)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,870 रूपये

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,960 रूपये

10 ग्राम सोने की कीमत- 48,700 रूपये

100 ग्राम सोने की कीमत - 4,87,000 रूपये।

चांदी की कीमत (Silver Price )

आज 30 अप्रैल 2022 शनिवार को सफेद धातु चांदी की कीमत में कई दिन बाद फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। कल चांदी की कीमत प्रति 1 किलो 63,800 रूपये थी, आज 200 रूपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 64,000 रूपये प्रति 1 किग्रा पहुंच गई है।

लखनऊ में चांदी का रेट (Silver Rate)

01 ग्राम चांदी की कीमत - 64 रूपये

08 ग्राम चांदी की कीमत - 512 रूपये

10 ग्राम चांदी की कीमत - 640 रूपये

100 ग्राम चांदी की कीमत - 6,400 रूपये

01 किग्रा चांदी की कीमत - 64,000 रूपये।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story