TRENDING TAGS :
Gold Silver Rate Today: सोना व चांदी के दाम में गिरावट, जाने अपने शहर का भाव
Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के दाम में फिर से गिरावट देखने को मिलीं है। जहा सोने 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम में 150 रूपये कि गिरावट दर्ज की गई हैं, तो चांदी की कीमत में प्रति 1 किग्रा में 500 रूपये की कमी आई है।
Gold and Silver Price 1 May 2022 (image-social media)
Gold and Silver Price 1 May 2022: देश के सर्राफा बाजार में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में कई दिन से गिरावट जारी है, कल शनिवार को कीमत में एक बार उछाल आया था, पर आज फिर से नरमी देखने को मिली है, जो शादी के सीजन व अक्षय तृतीया से पहले आम जनता के लिए राहत की बात है। आज पीली धातु सोने की कीमत में 150 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है, तो सफेद धातु चांदी की कीमत में 500 रूपये की गिरावट आई है।
देश में सोने व चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' के अनुसार, 24 कैरेट सोने का कीमत में 160 रूपये की गिरावट के बाद आज सोना 52,950 रूपये रह गया है, कल सोने की कीमत 53,110 रूपये थीं। तो 22 कैरेट सोने की शनिवार को कीमत प्रति 10 ग्राम 48,700 रूपये थीं, जिसमें आज 150 रूपये की गिरावट आई है, जिसके बाद 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 48,550 रूपये रह गई है। जबकि चांदी की कीमत आज प्रति 1 किग्रा 500 रूपये गिरावट के बाद 63,500 रूपये पहुंच गई है, जिसकी कीमत शनिवार को 64,000 रूपये थी।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोना खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही आभूषणों को खरीदे। हॉलमार्क लगे सोने की भारत सरकार की गारंटी होती है, और इसका निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा अच्छा होता है।
सोना और चांदी का भाव प्रमुख शहरों में
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 1 किग्रा चांदी
चेन्नई -49,030- 53,490 -69,500
मुंबई -48,400- 52,800 -63,500
दिल्ली - 48,400 - 52,800 -63,500
कोलकाता -48,400- 52,800 -63,500
बैंगलोर -48,400- 52,800 -69,500
लखनऊ में सोने के दाम (Gold Price Today)
आज 1 मई 2022 रविवार को पीली धातु सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने के दाम कल प्रति 10 ग्राम 48,700 रूपये थे। आज 150 रूपये की गिरावट के बाद प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट की सोने के दाम 48,550 रूपये रह गए है।
22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today)
01 ग्राम सोने के दम - 4,855 रूपये
08 ग्राम सोने के दाम - 38,840 रूपये
10 ग्राम सोने के दाम - 48,550 रूपये
100 ग्राम सोने के दाम - 4,85,500 रूपये।
लखनऊ में चांदी का भाव (Silver Price Today)
रविवार 1 मई 2022 को लखनऊ में सफेद धातु चांदी की कीमत में एक दिन की बढ़ोतरी के बाद फिर से गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को चांदी की कीमत प्रति 1 किलो 64,000 रूपये थी, आज 500 रूपये की गिरावट के बाद कीमत 63,500 रूपये प्रति 1 किग्रा रह गई है।
चांदी का भाव (Silver Rate Today)
01 ग्राम चांदी का भाव - 63.50 रूपये
08 ग्राम चांदी का भाव - 508 रूपये
10 ग्राम चांदी का भाव - 635 रूपये
100 ग्राम चांदी का भाव - 6,350 रूपये
01 किग्रा चांदी का भाव - 63,500 रूपये।