×

Gold and Silver Price: सोने के दाम स्थिर, चांदी में तेजी, जानिए अपने शहर के भाव

Gold and Silver Price: 22 कैरट सोना 46,750 रुपये प्रति दस ग्राम व 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,000 रुपये का है। चांदी के प्रति किलो औसत दाम 800 रुपये बढ़ कर 55,000 हो गए हैं।

Prashant Dixit
Published on: 10 Sep 2022 3:55 AM GMT
gold silver price today 21 september 2022 sona chandi ka aaj ka bhav gold rate in up lucknow delhi
X

Gold and Silver Rate 10 September 2022 (image social media)

Gold and Silver Rate 10 September 2022: बुलियन मार्केट में आज मामूली बदलाव हुआ है। सोने के दाम लगभग स्थिर हैं जबकि चांदी में थोड़ी तेजी है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,750 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,000 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, आज चांदी के प्रति किलो औसत दाम 800 रुपये बढ़ कर 55,000 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,675 रुपये प्रति ग्राम और 46,750 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,100 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,000 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 47,680 रुपये (22 कैरट), 52,010 (24 कैरट)

मुंबई : 46,750 (22 कैरट), 51,000 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,900 (22 कैरट), 51,150 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,750 (22 कैरट), 51,000 (24 कैरट)

जयपुर : 46,900 (22 कैरट), 51,150 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,900 (22 कैरट), 51,150 (24 कैरट)

पटना : 46,780 (22 कैरट), 51,030 (24 कैरट)

सूरत : 46,800 (22 कैरट), 51,050 (24 कैरट)

आज चांदी के भाव (Silver Rate Today)

चांदी के दाम में आज 800 रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है और औसत दाम 55,000 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 55,000 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 60,300 रुपये प्रति किलो हैं।

इन बातों पर जरूर ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story