TRENDING TAGS :
Gold Silver Price Today: आज सोने के दाम हुए कम तो चांदी का भाव रहा स्थिर, जाने अपने शहर का रेट
Gold Silver Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में आज सोने दाम में गिरावट देखने को मिली है, तो चांदी का भाव स्थिर रहा है। जहा सोने 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम में 10 रूपये की गिरावट दर्ज की गई हैं, तो चांदी की कीमत यथास्थिती बनी रही है।
Gold and Silver Rate 2 May 2022 (image-social media)
Gold and Silver Rate 2 May 2022: आज देश के सर्राफा बाजार में सोने में दाम में मामूली सी गिरावट देखने को मिली है, तो चांदी की कीमत यथा स्थिती बनी रही है। देश के सर्राफा बाजार में पिछले कई दिन से गिरावट का दौर जारी है। अक्षय तृतीया से पहले और शादी के सीजन में यह गिरावट आम जनता के लिए राहत की बात है। आज पीली धातु सोने की कीमत में 10 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है, तो सफेद धातु चांदी की कीमत आज यथास्थिती बनी रही है।
सोने और चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' के अनुसार, आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रूपये की मामूली गिरावट आई है, जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 48,540 रूपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,940 रूपए रहा गई है। कल रविवार को कीमत क्रमशा 48,550 रूपए और 52,950 रूपये थी। तो दूसरी तरफ चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वह अपने पुराने भाव पर यथास्थिती बनी हुई है, कल प्रति किलो चांदी की कीमत 63,500 रूपये थीं, आज भी यही भाव है।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना
सोना खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही गहनोर को खरीदे। हॉलमार्क सोने की भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की एक एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा शुद्ध व अच्छा होगा।
देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 1 किग्रा चांदी
चेन्नई -49,020- 53,480 -69,500
मुंबई -48,390- 52,790 -63,500
दिल्ली - 48,390 - 52,790 -63,500
कोलकाता -48,390- 52,790 -63,500
बैंगलोर -48,390- 52,790 -69,500
लखनऊ में सोने के दाम (Gold Price Today)
सोमवार को 2 मई 2022 पीली धातु सोने के दाम में मामूली सी गिरावट देखने को मिलीं है। 22 कैरेट सोने के दाम कल प्रति 10 ग्राम 48,550 रूपये थे। आज 10 रूपये की मामूली गिरावट के बाद प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट की सोने के दाम 48,540 रूपये रह गए है।
22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today)
01 ग्राम सोने के दम - 4,855 रूपये
08 ग्राम सोने के दाम - 38,840 रूपये
10 ग्राम सोने के दाम - 48,550 रूपये
100 ग्राम सोने के दाम - 4,85,500 रूपये।
लखनऊ में चांदी का भाव (Silver Price Today)
आज 2 मई 2022 सोमवार को लखनऊ में सफेद धातु चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नही मिला है, उसके दाम में यथा स्थिती बनी हुई है। रविवार को चांदी की कीमत प्रति 1 किलो 63,500 रूपये थी, आज बिना कोई बदलाव के कीमत 63,500 रूपये प्रति 1 किग्रा ही है।
चांदी का भाव (Silver Rate Today)
01 ग्राम चांदी का भाव - 63.50 रूपये
08 ग्राम चांदी का भाव - 508 रूपये
10 ग्राम चांदी का भाव - 635 रूपये
100 ग्राम चांदी का भाव - 6,350 रूपये
01 किग्रा चांदी का भाव - 63,500 रूपये।