Gold Silver Price Today: सोने व चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में शादियों के सीजन में आज फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। वेबसाइट गुड रिटर्न्स ने मुताबिक देश में चांदी की कीमत आज प्रति 1KG में 1,500 रूपये की भारी कमी आई है। तो सोने 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम में 320 रूपये की गिरावट हुई है।

Prashant Dixit
Published on: 7 May 2022 3:11 AM GMT
Gold or Silver Rate 7 May 2022
X

Gold or Silver Rate 7 May 2022 (image-social media)

Gold or Silver Rate 7 May 2022: देश के सर्राफ बाजार में आज फिर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अगर पीछले 10 दिन की बात करे सोना और चांदी के दामों की, तो सोने की कीमत में 27 अप्रैल से अब तक दो बार बढ़ोतरी, दो बार दाम स्थिर रहे है, तो 7 बार गिरावट आई है। जबकि चांदी की कीमत में पिछली 27 अप्रैल से 3 बार बढ़ोतरी हुई है, तो 1 बार बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 7 बार गिरावट आई है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जिसमें सोने चांदी की खरीद दारी बढ़ जाती है, और ये गिरावट आम आदमी के लिए राहत की बात है। वेबसाइट गुड रिटर्न्स मुताबिक कल की बढ़ोतरी के बाद आज फिर से सोने चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है।

लखनऊ में आज सोने व चांदी का भाव (Lucknow Mein Sona Chandi Ka Bhav)

आज लखनऊ में सोने व चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 320 रूपये की गिरावट होने के बाद कीमत 51,530 रूपये रह गई है, कल कीमत 51,850 रूपये रही थी। तो 22 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 300 रूपये कमी आई और कीमत 47,550 रूपये से गिरकर के 47,250 रूपये हो गई है। तो चांदी की कीमत में प्रति 1 किग्रा में 1,500 रूपये की भारी गिरावट आई है, और कीमत 63,800 से घटकर 62,300 रूपये रह गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत

आज सर्राफा बाजार में गिरावट के बाद देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार कुछ इस प्रकार है। चेन्नई में चांदी की कीमत 66,500 रूपये रह गई है, तो सोने के 24 कैरेट की कीमत 52, 810 रूपये हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 51,380 रूपये है, तो चांदी की 62,300 रूपए है। कोलकाता में चांदी का भाव बढ़ने के बाद 62,300 रूपये ही है, जबकि 24 कैरेट सोने दाम 51,380 रूपये रहे है।

जानें 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

सोना 24 कैरेट 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, और 22 कैरेट 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं तैयार किए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

सोना खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

भारत में कहीं भी सोना खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क लगे सोने पर भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की 'एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS)' करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ जगह 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा शुद्ध होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story