×

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दामों में फिर भारी गिरावट, जानें अपने शहर में आज का भाव

Gold and Silver Rate Today: आज 2 जून को देश के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

Prashant Dixit
Published on: 2 Jun 2022 2:42 AM GMT
Gold and Silver Rate
X

Gold and Silver Rate (image credit social media)

Gold and Silver Rate 02 June 2022: देश में सोने व चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हमारे देश की शादियों में सोने और चांदी के उपहार खूब दिए जाते हैं। जिस से देश की सर्राफा बाजार में बिक्री में बढ़ोतरी भी दिखी जाती है। आज सोने और चांदी की कीमत घटने से आम आदमी के राहत मिलेगी। आज देश में सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं।

जहा प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 280 रूपये की गिरावट आई है, जिसके बाद सोने की कीमत 51,820 रूपये रह गई है, तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 250 रूपये गिरावट आई है, जिसके बाद उसकी कीमत 47,500 रूपये रह गई है, जबकि चांदी की कीमत में आज फिर से भारी गिरावट आई है, जिस के बाद प्रति 1 किग्रा चांदी की कीमत 1,000 रूपये घटकर 60,600 रूपये पहुंच गई है।

इस सोने पर भारत सरकार की गारंटी

भारत में कहीं भी सोना खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क लगे सोने पर भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की 'एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS)' करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ जगह 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा शुद्ध और अच्छा होगा।

देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव (Gold and Silver price today in India)

आज सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट आई है। जिसके बाद देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार कुछ इस प्रकार है। चेन्नई में चांदी का भाव 67,000 रूपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51,710 रूपये है, व 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,400 रूपये है।

आज कोलकाता में चांदी की कीमत 60,600 रूपये है, तो 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 51,820 रूपये में है, और 22 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 47,500 रूपये है। जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 51,820 रूपये है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,500 रूपये है, जबकि चांदी की कीमत 60,600 रूपये रही है।

लखनऊ में सोने की कीमत (Gold Price Today)

आज 02 जून 2022 को पीली धातु सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में 250 रूपये की कमी आई है। कल इस सोने की कीमत 47,900 रूपये थी, आज बढ़ोतरी के बाद कीमत 47,650 रूपये रह गई है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today)

01 ग्राम सोने का भाव - 4,765 रूपये

08 ग्राम सोने का भाव - 38,120 रूपये

10 ग्राम सोने का भाव - 47,650 रूपये

100 ग्राम सोने का भाव - 4,76,500 रूपये।

लखनऊ में चांदी की कीमत (Silver Price Today)

गुरुवार 02 जून 2022 को सफ़ेद धातु चांदी की कीमत में भी गिरावत देखने को मिली है, जहा कल 1 किग्रा चांदी की कीमत 61,600 रूपये थीं, आज 100 रूपये की कमी के बाद कीमत 60,600 रूपये ही रह गई है।

आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

01 ग्राम चांदी की कीमत - 60.60 रूपये

08 ग्राम चांदी की कीमत - 484.80 रूपये

10 ग्राम चांदी की कीमत - 606 रूपये

100 ग्राम चांदी की कीमत - 6,060 रूपये

01 किग्रा चांदी की कीमत - 60,600 रूपये।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story