×

Sona Chandi Ka Dam: आज चांदी के भाव बढ़े तो सोने हुआ इतना, जाने अपने शहर का रेट

Gold Silver Rate Today: आज देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट और बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहा सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में 10 रूपए की कमी देखने को मिलीं है। तो दूसरी ओर प्रति 1 किग्रा चांदी की कीमत में 100 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Prashant Dixit
Published on: 25 April 2022 3:41 AM GMT
Gold and Silver Price 25 April 2022
X

Gold and Silver Price 25 April 2022 (image-social media)

Gold and Silver Price 25 April 2022: आज देश में सोने के भाव में जहा कमी आई है, तो चांदी के दाम बढ़े है। पर यह बढोतरी और गिरावट मामूली है। 24 कैरेट सोने पर 10 रूपये की कमी हुई है, तो 22 कैरेट पर भी 10 रूपये कम हुए है। तो चांदी के भाव में 100 रूपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोना और चांदी के दाम (Aaj Sona Ka Dam Kitna Hai) कई दिन से बराबर गिर रहे है, आज एक बार और गिरावट देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी और गिरावट के बाद सोना और चांदी के दाम कुछ इस प्रकार है।

सोने व चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव कल प्रति 10 ग्राम 53,600 रूपये था, जो आज दस रूपये की कमी के बाद 53,590 रूपये में हैं। 22 कैरेट सोने का भाव कल प्रति 10 ग्राम 49,150 रूपये था, जिसमें दस रूपये कम होने के बाद 49,140 रूपये रह गया है। तो चांदी की कीमत कल प्रति 1 किग्रा 66,600 रूपये थीं, जो आज सौ रूपये बढ़कर 66,700 रूपये पहुंच गई है।

आज सोने की कीमत (Gold Price Today)

आज सोमवार 25 अप्रैल 2022 को पीली धातु सोने की कीमत में दूसरे दिन मामूली गिरावट देखने को मिला। 22 कैरेट सोने की कीमत कल प्रति 10 ग्राम 49,150 रूपये थीं। आज प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने पर 10 रूपए की गिरावट होने के बाद सोने के कीमत 49,140 रूपए रह गई हैं।

आज लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,914 रूपये

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,312 रूपये

10 ग्राम सोने की कीमत- 49,140 रूपये

100 ग्राम सोने की कीमत - 4,91,400 रूपये।

आज चांदी की कीमत (Silver Price Today)

आज सोमवार 25 अप्रैल 2022 को सफेद धातु चांदी की कीमत में लगातार चार दिन की गिरावट के बाद आज मामूली बढोतरी देखने को मिली है। कल चांदी की कीमत प्रति 1 किलो 66,600 रूपये थी, पर आज 100 रूपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 66,700 रूपये प्रति 1 किग्रा पहुंच गई है।

आज लखनऊ में चांदी का भाव (Silver Rate Today)

01 ग्राम चांदी की कीमत - 66.70 रूपये

08 ग्राम चांदी की कीमत - 533.60 रूपये

10 ग्राम चांदी की कीमत - 667 रूपये

100 ग्राम चांदी की कीमत - 6,670 रूपये

01 किग्रा चांदी की कीमत - 66,700 रूपये।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story