×

फटाफट खरीदें सोना-चांदी: तेजी से एक बार फिर गिरे दाम, इस बार है अच्छा मौका

एक बार फिर सोने के दामों में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में आज यानी शुक्रवार 12 मार्च 2021 को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,731 प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी 0.5% घटकर दाम 67,177 प्रति किलोग्राम हो गई।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 7:10 AM GMT
फटाफट खरीदें सोना-चांदी: तेजी से एक बार फिर गिरे दाम, इस बार है अच्छा मौका
X
एक बार फिर सोने के दामों में तेजी से गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,731 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

नई दिल्ली: एक बार फिर सोने के दामों में तेजी से गिरावट आई है। ऐसे में आज यानी शुक्रवार 12 मार्च 2021 को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,731 प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी 0.5% घटकर दाम 67,177 प्रति किलोग्राम हो गई। अभी तक सोने की कीमते करीब 11 महीने के निचले पर स्तर आ चुके हैं। बीते साल सोने के दामों ने अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था। वहीं बीते कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दामों में 0.11% की बढ़त हुई, जबकि चांदी में 0.2% की बढ़त हुई है।

ये भी पढ़ें...चीन बना सबसे बड़ा खतरा: अमेरिका ने लगाई लताड़, ड्रैगन चल रहा ये नई चाल

दामों में भी आज कमी दर्ज

राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दामों में 0.3% की कमी आई। ऐसे में सोने का नये दाम अब 44,731 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में 0.2% की गिरावट के साथ 1,718 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं सार्वजनिक अवकाश के कारण गुरुवार को एमसीएक्स सुबह के सत्र के लिए बंद था।

Gold price फोटो-सोशल मीडिया

इसके साथ ही चांदी की दामों में भी आज कमी दर्ज की गई। राजधानी की सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 0.5% गिरकर 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज चांदी की कीमतें 26.11 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।

ये भी पढ़ें...कृषि कानून:पंजाब में किसानों ने रेल ट्रैक किया खाली, 169 दिन के बाद धरना खत्म

सोने की कीमत पर सीधा असर

कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि सोने की कीमतों का कमजोर होना शायद लंबे समय के लिए ना हो। ऐसे में डॉलर में कमजोरी, बढ़ती मुद्रास्फीति के दबाव और मौद्रिक विस्तार का सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ा है।

साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कि अभी सोने में अभी और गिरावट आएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। इस तरह से भारतीय रुपयों में देखा जाए तो सोना 40000 हजार से नीचे आ सकता है।

ये भी पढ़ें...हे राम! सड़क हादसों में UP में इतने लोगों की मौत, इस मामले में है देश में नंबर वन

Newstrack

Newstrack

Next Story