×

Sona Chandi Ka Bhav: महाशिवरात्रि में यूपी में सोना चांदी महंगा, फटाफट यहां चेक करें 24 कैरेट गोल्ड के रेट

Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में आज को मिलकर लगातार तीन दिन से सोने के भाव में तेजी जारी है। शुक्रवार को सोना 430 रुपये तेज होकर 65,710 रुपये 10 ग्राम पर पहुंचा है।

Viren Singh
Published on: 8 March 2024 1:35 AM GMT
Sona Chandi Ka Bhav: महाशिवरात्रि में यूपी में सोना चांदी महंगा, फटाफट यहां चेक करें 24 कैरेट गोल्ड के रेट
X

Sona Chandi Ka Bhav: आज महाशिवरात्रि है और इस बीच देश में इस वक्त शादियों का सीजन भी चल रहा है। अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके रेट्स पता कर लें, क्योंकि सोने भाव में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है। यूपी सर्राफा बाजार में 08 फरवरी को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को सोने के भाव 400 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यह 66 हजार के करीब पहुंचा गया है। वही, चांदी 500 रुपये उछली है और 75 हजार पर कारोबार कर रही है।

लखनऊ में सोना इतने पर पहुंचा

लखनऊ सर्राफा बाजार में आज को मिलकर लगातार तीन दिन से सोने के भाव में तेजी जारी है। शुक्रवार को सोना 430 रुपये तेज होकर 65,710 रुपये 10 ग्राम पर पहुंचा है, जबकि 22 कैरेट सोना 400 रुपये उछला है और यह 60,250 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 280 रुपये तेज होकर 65,280 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 250 रुपये मंहगा होकर 59,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंचा था।

चांदी में 500 रुपए महंगी

लखनऊ में लगातार दो दिन राहत देने के बाद शुक्रवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। आज शहर में चांदी 500 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 75 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी के दाम में गिरावट आई थी। तब चांदी 200 रुपए सस्ती हुई थी और यह 74,500 रुपये पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

60,250 (22 कैरट)

65,710 (24 कैरट)

आगरा

60,250 (22 कैरट)

65,710 (24 कैरट)

नोएडा

60,250 (22 कैरट)

65,710 (24 कैरट)

गाजियाबाद

60,250 (22 कैरट)

65,710 (24 कैरट)

वाराणसी

60,250 (22 कैरट)

65,710 (24 कैरट)

मथुरा

60,250 (22 कैरट)

65,710 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story