×

Gold Silver Price 23 June 2022: सोने चांदी के भाव हुए और नरम, जानिए अपने शहर में आज के रेट

Gold Silver Price: आज भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की औसत कीमत 51,760 रुपये है। जबकि 22 कैरट के भाव 47,450 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। चांदी प्रति किलो औसत भाव 60,500 रुपए है।

Neel Mani Lal
Published on: 23 Jun 2022 3:17 AM GMT
Gold silver latest price
X

सोने चांदी के भाव (Social media)

Gold Silver Price: बुलियन मार्केट से अच्छी खबर है कि सोने (Gold Price) की कीमत में लगातार दूसरे दिन नरमी आई है। चांदी (Silver Price) के भी दामों में अच्छी कमी आई है।

Gold Silver Price Today आज भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की औसत कीमत 51,760 रुपये है। जबकि 22 कैरट के भाव 47,450 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। चांदी की बात करें तो इसका प्रति किलो औसत भाव 60,500 रुपए है। सोने चांदी (Gold Silver Price) के भाव में कमी डॉलर की मजबूती, फेडरेल रिज़र्व रेट्स और मंदी की आहट के चलते ग्लोबल बाजारों (Global market) में देखी जा रही है।

22 कैरट गोल्ड

- 22 कैरट गोल्ड का प्रति 10 ग्राम मूल्य आज 47,450 रुपये पर खुला है। ये कल की अपेक्षा 200 रुपये घटा है।

24 कैरट गोल्ड

- 24 कैरट गोल्ड के दाम की बात करें तो 10 ग्राम का मूल्य 51,760 रुपये है। इसमें कल से 220 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई है।

प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव (Sone Chandi Ke AAj Ke Bhav)

  • लखनऊ : 47,600 (22 कैरट), 51,910 (24 कैरट)
  • दिल्ली : 47,500 (22 कैरट), 51,800 (24 कैरट)
  • पटना : 47,480 (22 कैरट), 51,790 (24 कैरट)
  • जयपुर : 47,600 (22 कैरट), 51,910 (24 कैरट)
  • चेन्नई : 47,550 (22 कैरट), 51,860 (24 कैरट)
  • कोलकाता : 47,500 (22 कैरट), 51,800 (24 कैरट)
  • मुम्बई : 47,450 (22 कैरट), 51,760 (24 कैरट)

चांदी के भाव

  • आज चांदी का भाव 60,,500 रुपये प्रति किलो पर खुला है। इसमें कल के भाव से 500 रुपए की अच्छी खासी कमी आई है।
  • प्रमुख शहरों की बात करें तो मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और पटना में प्रति किलो चांदी का भाव 60,500 रुपये है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू में भाव 66,000 रुपये प्रति किलो है।

ध्यान दें

  • - सोने और चांदी की दी गई दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। दरों के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क करें।
  • - सोने की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य है लेकिन इसके लिए अलग से कोई फीस नहीं ली जाती है।
  • - हमेशा हॉलमार्किंग के आभूषण ही खरीदें क्योंकि ये गुणवत्ता की गारंटी होता है।
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story