×

Gold Silver Price Today: सोने के दामों में गिरावट जारी, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Rate Today: भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,850 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,110 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 57,000 रुपये हो गए हैं।

Neel Mani Lal
Published on: 8 July 2022 3:06 AM GMT
Gold and Silver Rate Today
X

Gold and Silver Rate Today (image credit social media)

Gold Silver Price Today 8 July 2022: सोने के दामों में लगातार गिरावट का रुख बरकरार है और आज सोने के दाम में अच्छी कमी आई है। सोना और आभूषण खरीदने वालों के लिए ये बढ़िया मौका है। भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,850 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,110 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 57,000 रुपये हो गए हैं। यानी कल के मुकाबले 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

22 कैरट सोना : 4,685 रुपये प्रति ग्राम और 46,850 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,111 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,110 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,720 रुपये (22 कैरट), 50,970 (24 कैरट)

मुंबई : 46,850 (22 कैरट), 51,110 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,850 (22 कैरट), 51,110 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,850 (22 कैरट), 51,110 (24 कैरट)

जयपुर : 47,000 (22 कैरट), 51,260 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,000 (22 कैरट), 51,260 (24 कैरट)

पटना : 46,870 (22 कैरट), 51,140 (24 कैरट)

चांदी के भाव आज (Silver Price Today)

चांदी के भाव में भी आज मामूली बदलाव हुआ है। 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के साथ औसत दाम 57,000 रुपये प्रति किलो हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 57,000 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, विजयवाड़ा आदि दक्षिण के शहरों में भाव 62,400 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान जरूर दें इन पर

- सोने - चांदी के दिये गए भाव सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- सोने के आभूषणों में ज्वेलर, मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें।

- खरीदारी करते वक्त रिटर्न पालिसी अवश्य पूछ लें।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story