×

Gold - Silver Price Today : सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें आज के नए रेट्स

Gold - Silver Price : भारतीय बाजारों में आज सोने - चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 25 May 2021 6:39 AM GMT
सोने - चांदी की कीमतों में गिरावट दिखी
X

सोने - चांदी (कांसेप्ट फोटो सौ. से सोशल मीडिया)

Gold - Silver Price : भारतीय बाजारों में आज सोने - चांदी (Gold - Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर मंगलवार को सोने का भाव 0.20 फीसदी गिरकर 48,455 रुपये हो गया है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 71,487 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

आपको बता दें कि सोने-चांदी का भाव की गिरावट का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी देखने को मिला है। हाजिर सोना 0.3 % की गिरावट के साथ 1,876.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके साथ चांदी 0.7 % गिरकर 27.60 डॉलर प्रति औंस जबकि प्लैटिनम 1,174 डॉलर पर स्थिर दिखा।

सोने - चांदी के भाव में भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 48,455 पर ट्रेंड कर रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले सत्र में सोना 0.26 प्रतिशत बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ था। भारतीय बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट की बात करें तो मंगलवार को चांदी का भाव 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 71,487 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले सत्र में चांदी के दाम में 1 % से ज्यादा का उछाल आया था।

सोने के भाव में आ सकती है तेजी

भारतीय बाजारों में पिछले कुछ दिनों में Gold ETF में जमकर निवेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोने की बढ़ती कीमतों के बीच गोल्ड एक्सचेंज ट्रेंड फंड में निवेश बढ़ा है। निवेशक इसे निवेश का सुरक्षित विकल्प मना रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान सोने का दाम 50 हजार के पार करेगा। इसलिए निवेश के हिसाब से यह अच्छा समय है।

Shraddha

Shraddha

Next Story