फटाफट कर लीजिए खरीदारी, UP में तीन दिन बाद आई सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, नए रेट ये

Gold Silver Price: Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Aug 2024 1:37 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश (यूपी) में 04 अगस्त, 2024 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी हो गए हैं। अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी को लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसको तुरंत पूरा कर लीजिए,क्योंकि पीली और सिल्वर धातु में तीन दिन बाद बड़ी गिरावट आई है। यूपी में रविवार को सोना 100 रुपये अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी एकाएक 1 हजार रुपये टूटी है। सोना चांदी में यह कमी तीन दिन बाद आई है। इससे पहले लगातार तीन कीमती आभूषण का भाव चढ़ता रहा था। सरकार द्वारा सोना और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती करने के बाद से इसमें गिरावट का दौर शुरू हो चुका है और काफी भाव गिरा था, लेकिन बीच में सोना और चांदी फिर महंगा होने लगा था।

लखनऊ में सोना इतना टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट आई है। रविवार को 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता हुआ है और यह 70,730 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 100 कम हुआ है और यह 64,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को इसमें तेजी आई थी। 24 कैरेट सोना 70,840 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 300 रुपए तेज हुआ था और इसके बाद यह 64,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था।

चांदी 1000 रुपये टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार को चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। यह इसमें लगातार दूसरी गिरावट है। रविवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 1000 रुपये सस्ती हुई है और यह 85,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को यह 600 रुपये टूटी थी और यह 86,500 रुपये किलो पर थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

आगरा

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

नोएडा

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

वाराणसी

64,850 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

मथुरा

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

जानिए क्यों सस्ता हुआ सोना और चांदी

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद सोना एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा है।

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story