Gold Silver Price: राहत का दौर जारी, सोना आज मिल रहा इतने रुपये पर, चांदी 200 रुपए टूटी, जानें भाव

Gold Silver Price: Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Aug 2024 1:38 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: उत्तर प्रदेश (UP) में 06 अगस्त, 2024 को सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी को लेने का प्लान बना रहे हैं तो अगर अपने शहर में पीली धातु और सिल्वर धातु का रेट पता कर लें, क्योंकि बीते कुछ दिनों के अंतराल में लंबी गिरावट के बाद सोना और चांदी में तेजी आई है। यूपी में मंगलवार को सोना स्थिर रहा है, जबकि चांदी के भाव 200 रुपए की तेजी आई है। हालांकि सरकार द्वारा सोना और चांदी पर सीमा शुल्क में कटौती करने के बाद से इसमें गिरावट का दौर शुरू हो चुका है है।

लखनऊ में सोना स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को 24 कैरेट सोना 70,730 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट सोना भी आज स्थिर रहा है और 64,850 10 ग्राम पर हैं। सोमवार को भी शेयर में सोने के भाव स्थिर थे। रविवार को 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता हुआ था और यह 70,730 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 100 कम हुआ था और यह 64,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 200 उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में मंगलवार को चांदी के भाव मे तेजी आई है। शहर में चांदी 200 रुपये उछली है। इस तेजी के बाद से चांदी 85,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था। रविवार को चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई थी। 999 शुद्धता वाली चांदी 1000 रुपये सस्ती हुई थी और यह 85,500 रुपये किलो पर आ गई थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

आगरा

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

नोएडा

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

वाराणसी

64,850 (22 कैरट)

70,840 (24 कैरट)

मथुरा

64,850 (22 कैरट)

70,730 (24 कैरट)

जानिए क्यों सस्ता हुआ सोना और चांदी

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद सोना एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा है।

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story