×

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में आज कोई बदलाव नहीं है और दोनों कीमती धातुओं में स्थिरता बनी हुई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये का है।

Neel Mani Lal
Published on: 1 Aug 2022 3:09 AM GMT
Gold and Silver Price
X

Gold and Silver Price 01 Aug 2022 (image social media)

Click the Play button to listen to article

Gold and Silver Price 1 Aug 2022: सोने और चांदी के दामों में आज कोई बदलाव नहीं है और दोनों कीमती धातुओं में स्थिरता बनी हुई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 58,400 रुपये बने हुए हैं।

22 कैरट सोना : 4,720 रुपये प्रति ग्राम और 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,149 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,150 रुपये (22 कैरट), 52,530 (24 कैरट)

मुंबई : 47,200 (22 कैरट), 51,490 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,200 (22 कैरट), 51,490 (24 कैरट)

जयपुर : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

पटना : 47,230 (22 कैरट), 51,570 (24 कैरट)

नासिक : 47,250 (22 कैरट), 51,540 (24 कैरट)।

आज चांदी के भाव (Silver Price Today)

चांदी के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चांदी के औसत दाम 58,400 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 58,400 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,700 रुपये प्रति किलो हैं।

इन पर जरूर ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story