Gold Silver Price: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं...तो पहले जान लीजिए अपने शहर के भाव, बदल गए हैं रेट्स

Gold Silver Price: Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी काफी सस्ता हुआ है। लेकिन बीच बीच में कीमती आभूषण के भाव बढ़ भी रहे हैं, जैसा कि आज देखने को मिला है।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Aug 2024 1:47 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: अगर आप आज सर्राफा बाजार से कीमती आभूषण को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको तोड़ी अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। बीते कुछ दिनों लोगों को राहत देने के बाद सोना-चांदी ने कुछ तेजी पकड़ी है। यूपी में शनिवार को सोना और चांदी के जारी हुए नए भाव में इसमें जोरदार की तेजी आई है। सोना प्रदेश में 800 रुपए से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी एकाएक 1500 रुपये किलो तेजी हुई है। इस वृद्धि के बाद चांदी 83 हजारी बन गई है। तो आइए आपको बताते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी के नए भाव क्या हैं?

सोना इतना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 840 रुपये उछला है। इसके बाद यह 70,240 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, चांदी 750 रुपये तेजी हुई है और यह 64,400 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार 24 कैरेट सोना 69,420 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 69,420 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1500 रुपए उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी शनिवार को चांदी के दाम में भी तेजी आई है। शहर में चांदी 1500 रुपये किलो तेज हुई है। इसके बाद यह 83 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी लगातार तीन दिन टूटी थी। शुक्रवार को यह 500 रुपये सस्ती हुई थी और यह 81,500 रुपये पर पहुंच गई थी। गुरुवार को भी 500 रुपये कम हुई थी, जबकि बुधवार को यह 3200 रुपये टूटी थी।

शहरों में आज इस भाव है सोना

कानपुर

64,400 (22 कैरट)

70,240 (24 कैरट)

आगरा

64,400 (22 कैरट)

70,240 (24 कैरट)

नोएडा

64,400 (22 कैरट)

70,240 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,400 (22 कैरट)

70,240 (24 कैरट)

वाराणसी

64,400 (22 कैरट)

70,240 (24 कैरट)

मथुरा

64,400 (22 कैरट)

70,240 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

इस वजह से सस्ता हो रहा सोना

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद एमसीएक्‍स से सोना चांदी तेजी से गिरा है। हालांकि बीच-बीच में इसमें उछाल भी देखने को मिल रहा है। जैसे की आज आया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story