TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gold Silver Price Today: यूपी में आज नहीं बदला सोना चांदी का भाव, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का रेट

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Viren Singh
Published on: 10 Jun 2024 1:34 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी के बुलियन मार्केट यानी सर्राफा बाजार में 10 जून को बहुमूल्य वस्तुएं सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में सोमवार को सोना व चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इस वजह से सोना जहां 72 हजार के पार कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है तो वहीं चांदी 91 हजार रुपए किलो पर ट्रेंड कर रही है। सोमवार को इसमें राहत की बात यह है कि गिरावट पर के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना-चांदी लेने जा रहे हैं तो राहत का दिन है।

गिरने के बाद सोना इतने पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 71,820 रुपए और 22 कैरेट सोना 65,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले रविवार को सोने के भाव में जोरदार की गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 2080 रुपए 10 ग्राम टूट कर 71,820 रुपये 10 ग्राम पर था। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1900 रुपये सस्ता होकर 65,850 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया।

चांदी इस भाव पर

लखनऊ सराफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद शहर में चांदी 91,500 रुपये किलो पर बनी हुई है। इससे पहले रविवार को इसमें 4,500 रुपये किलो की गिरावट आई थी। उसके बाद चांदी 91,500 रुपए किलो पर कारोबार कर रही है।

आज आपके शहर में ये हैं गोल्ड के भाव

कानपुर

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

आगरा

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

नोएडा

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

वाराणसी

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

मथुरा

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। इसलिए वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर इसके भाव में कोई परिवर्तन नहीं होता है, लेकिन प्रदेश स्तर पर सोना चांदी के भाव हर दिन बदलाव होता है। बाजार में जारी हुए कीमती आभूषण के भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story