Gold Silver Price: यूपी में जारी हुए सोना और चांदी के नए भाव, खरीदने से पहले चेक कर लें अपने शहर के रेट्स

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये कम हुआ है। जानिए यूपी में चांदी आज किस भाव पर बिक रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 13 Sep 2024 1:57 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today: यूपी में 13 सितंबर को सर्ऱाफा बाजार में सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में शुक्रवार को लोगों को सोने के भाव से राहत मिली है। सोना 100 से टूटा है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है, जिसके बाद बाजार में चांदी 86 हजार के पार कारोबार करते हुई दिखाई दे रही है। यूपी में चांदी तेजी के भाव में स्थिर हुई है। ऐसे में अगर कोई आज बाजार सोने लेगा तो उसको कुछ राहत मिलेगी, जबकि चांदी लेने पर ग्राहक को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।

लखनऊ में सोना 100 रूपए टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये कम हुआ है, जिसके बाद यह 73,300 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 100 टूटा है और यह 67,200 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को बाजार में 24 कैरेट सोना 73,400 रुयए और 22 कैरेट सोना 67,300 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ मं चांदी स्थिर

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चांदी स्थिर होने रहने के बाद 86,500 रुपए किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले गुरुवार को इसमें 500 रुपये किलो की गिरावट आई थी और यह 86,500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी, तब से चांदी इस भाव पर स्थिर है।

जानिए अपने शहर के 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

आगरा

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

नोएडा

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

वाराणसी

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

मथुरा

67,200 (22 कैरट)

73,300 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story