Gold Silver Price: यूपी में आज इस भाव पर मिल रहा सोना-चांदी, खरीदने से पहले जान लें नए रेट

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी 500 रुपये किलो तेज हुई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 Aug 2024 1:30 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: केंद्र सरकार द्वारा सोने और चांदी में सीमा शुल्क की कटौती बाद से इसमें जोरदार की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बीच बीच में सोना और चांदी के भाव में आई रही तेजी से लोगों को झटका भी मिल रहा है। यूपी की सर्राफा बाजार में 16 अगस्त को सोना और चांदी नए भाव जारी हो गए हैं। बाजार में शुक्रवार को सोने स्थिर रहा है, जबकि चांदी के भाव तेज हुए हैं। चांदी 500 रुपये किलो उछली है। इसके बाद यह 83 हजारी बन गई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना या चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के ताजा भाव की जानकारी यहां से प्राप्त कर जा सकते हैं।

सोना आज इस भाव पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 71,660 रुपये 10 ग्राम पर है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 65,700 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले गुरुवार को भी बाजार में 24 कैरेट सोना 71,660 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,660 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपए उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को चांदी के भाव से लोगों को झटका मिला है। चांदी 500 रुपए किलो तेज हुई है। इसके बाद 83,500 किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसमें 500 रुपये की गिरावट आई है और यह 83,000 रुपए किलो पर थी।

आपके शहर में 24 व 22 कैरेट गोल्ड के भाव

कानपुर

65,700 (22 कैरट)

71,660 (24 कैरट)

आगरा

65,700 (22 कैरट)

71,660 (24 कैरट)

नोएडा

65,700 (22 कैरट)

71,660 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,700 (22 कैरट)

71,660 (24 कैरट)

वाराणसी

65,700 (22 कैरट)

71,660 (24 कैरट)

मथुरा

65,700 (22 कैरट)

71,660 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

इस वजह से सस्ता हो रहा सोना

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद एमसीएक्‍स से सोना चांदी तेजी से गिरा है। हालांकि बीच बीच में इसमें उछाल भी देखने को मिली है। हो सकता है, आने वाले दिनों से सोना और चांदी के दाम बढ़ जाए।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story