TRENDING TAGS :
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई नरमी, जानिए अपने शहर के भाव
Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 52,360 रुपये का हो गया है। चांदी के दाम घट कर प्रति किलो 57,800 रुपये हो गए हैं।
सोने - चांदी के दाम (फोटो: सोशल मीडिया )
Gold Silver Price Today 17 August 2022: सोने - चांदी के दामों में मामूली उतार चढ़ाव बना हुआ है। और आज दोनों ही धातुओं में नरमी आई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम घट कर 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 52,360 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के दाम घट कर प्रति किलो 57,800 रुपये हो गए हैं।
22 कैरट सोना : 4,800 रुपये प्रति ग्राम और 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम।
24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,236 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 52,360 रुपये।
प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम
चेन्नई : 49,550 रुपये (22 कैरट), 52,960 (24 कैरट)
मुंबई : 48,000 (22 कैरट), 52,360 (24 कैरट)
दिल्ली : 48,150 (22 कैरट), 52,530 (24 कैरट)
कोलकाता : 48,000 (22 कैरट), 52,360 (24 कैरट)
जयपुर : 48,150 (22 कैरट), 52,530 (24 कैरट)
लखनऊ : 48,159 (22 कैरट), 52,530 (24 कैरट)
पटना : 48,030 (22 कैरट), 52,390 (24 कैरट)
सूरत : 48,050 (22 कैरट), 52,420 (24 कैरट)
चांदी के भाव
चांदी के भी दाम में कमी आई है। आज चांदी के औसत दाम 57,800 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 57,800 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,400 रुपये प्रति किलो हैं।
ध्यान दें
- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।
- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।
- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।