×

Gold Silver Price Today: सोना हुआ मंहगा तो चांदी ने खोई चमक, लखनऊ सहित दिल्ली में 10 ग्राम मिलेगा इस भाव पर

Gold Silver Price Today 18 December 2022: सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 18 Dec 2022 1:37 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today(सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 18 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 18 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिये हैं। छुट्टी वाले दिन यानी रविवार को सोना के भाव जहां तेजी आई है तो वहीं चांदी ने अपनी चमक खोई है। दाम में बढ़ोतरी के बाद सोना 54 हजार के पार चला गया है। वहीं, चांदी दाम गिरने के बाद 69 हजार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अधिक दामखर्च करने पड़ सकते हैं।

आगे मिल ससकती है गिरावट

देश में खरमास की शुरुआत हो चुकी है इस दौरान सनातन धर्म में शादी का मुहूर्त खत्म हो जाता है जिसके चलते बाजार में कीमती आभूषण सोना चांदी की मांग कम हो जाती है। मांग की कमी के चलते आने वाले दिनों में कीमती आभूषणों में गिरावट और देखने को मिल सकती है।

आज सोना चांदी का भाव (Aaj Sona Chandi Ka Bhav Kya Hai)

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव में 260 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना 54,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव 250 रुपये प्रति की गिराटव आई है और यह 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर चांदी की बात करें तो आज इसमें गिरावट आई है और यह गिरावट 500 रुपये की हुई है। दाम गिरने के बाद 999 शुद्धता चांदी का भाव 69,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 50560 रुपये (22 कैरट) 55160 (24 कैरट)

• मुंबई : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

• दिल्ली : 50140 (22 कैरट), 54670 (24 कैरट)

• कोलकाता : 50100 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

• जयपुर : 50100 (22 कैरट), 54640 (24 कैरट)

• लखनऊ : 50100 (22 कैरट), 54640 (24 कैरट)

• पटना : 50000 (22 कैरट), 54540 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 69000 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 69000 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

शुक्रवार को था यह भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोन के भाव 107 रुपये बढ़कर 54,222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट आई है और यह आज 120 रुपये कम हुई है। इसके बाद चांदी 68,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story