×

Gold and Silver Price Today: सोने के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में भाव

Gold and Silver Rate 19 July 2022: सोने के दामों में आज स्थिरता बनी हुई है। भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,190 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,390 रुपये का है।

Neel Mani Lal
Published on: 19 July 2022 3:42 AM GMT (Updated on: 19 July 2022 4:10 AM GMT)
Gold and Silver Rate 19 July 2022
X

Gold and Silver Rate 19 July 202

Click the Play button to listen to article

Gold and Silver Rate 19 July 2022: सोने के दामों में आज स्थिरता बनी हुई है। यानी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,190 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,390 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के दाम थोड़ा बढ़े हैं और औसत दाम प्रति किलो 56,100 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,619 रुपये प्रति ग्राम और 46,190 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,039 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,390 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,880 रुपये (22 कैरट), 51,140 (24 कैरट)

मुंबई : 46,190 (22 कैरट), 50,390 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,190 (22 कैरट), 50,390 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,190 (22 कैरट), 50,390 (24 कैरट)

जयपुर : 46,340 (22 कैरट), 50,550 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,340 (22 कैरट), 50,550 (24 कैरट)

पटना : 46,270 (22 कैरट), 50,470 (24 कैरट)

सूरत : 46,340 (22 कैरट), 50,450 (24 कैरट)

आज चांदी की कीमत (Silver Price Today)

चांदी के औसत दाम 56,100 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 56,100 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 61,700 रुपये प्रति किलो हैं।

इन बातों पर जरूर ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए भाव सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- सोने के आभूषणों में ज्वेलर, मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें।

- खरीदारी करते वक्त रिटर्न पालिसी अवश्य पूछ लें।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story