×

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,130 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के प्रति किलो औसत दाम 56,700 रुपये बने हुए हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 19 Sep 2022 2:58 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

सोने-चांदी के दाम स्थिर (photo: social media )

Click the Play button to listen to article

Gold Silver Price Today: सोना चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है कि इन दोनों धातुओं के दामों में स्थिरता बनी हुई है। इनके दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 45,950 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,130 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के प्रति किलो औसत दाम 56,700 रुपये बने हुए हैं।

22 कैरट सोना : 4,595 रुपये प्रति ग्राम और 45,950 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,013 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,130 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,400 रुपये (22 कैरट), 50,620 (24 कैरट)

मुंबई : 45,950 (22 कैरट), 50,130 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,100 (22 कैरट), 50,280 (24 कैरट)

कोलकाता : 45,950 (22 कैरट), 50,130 (24 कैरट)

जयपुर : 46,100 (22 कैरट), 50,280 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,100 (22 कैरट), 50,280 (24 कैरट)

पटना : 45,980 (22 कैरट), 50,160 (24 कैरट)

सूरत : 46,000 (22 कैरट), 50,180 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम 56,700 रुपये प्रति किलो हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 56,700 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 62,000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story