×

UP Gold Silver Price Today: फिर चढ़े प्रदेश में सोना चांदी के भाव, खरीदने से पहले जांच लें इसके नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today 20 April 2023: लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 240 रुपये महंगा होकर 61,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानिए क्या हैं 22 कैरेट सोने के भाव?

Viren Singh
Published on: 20 April 2023 5:30 AM GMT
UP Gold Silver Price Today:  फिर चढ़े प्रदेश में सोना चांदी के भाव, खरीदने से पहले जांच लें इसके नए रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today 20 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 20 April 2023: त्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 20 अप्रैल, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार प्रदेश में सोना चांदी के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। राहत की बात यह है कि गुरुवार को सोना चांदी के भाव में पिछले दिनों के मुकाबले हल्की तेजी देखने को मिली है। आज सोना 240 रुपये महंगा होने के बाद 61 हजार के पार चला गया है, जबकि चांदी महंगी होने के बाद 77 हजार के पार हो गई है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम चुकाने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में आज का सोने का भाव

लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 240 रुपये महंगा होकर 61,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 200 रुपये चढ़कर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 61,070 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 56 हजार रुपये पर था।

लखनऊ में आज का चांदी का भाव

लखनऊ में सोने के साथ साथ चांदी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार शहर में 999 शुद्धत वाली चांदी का भाव 200 रुपये बढ़कर 77,600 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यह यहां कल 77,400 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,200 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

आगरा

56,200 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

नोएडा

56,200 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,200 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

वाराणसी

56,200 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

मथुरा

56,200 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story