×

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदने की सोच रहे हैं तो न करें देरी

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम में मामूली बदलाव आया है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 45,950 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,130 रुपये का है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 21 Sep 2022 4:58 AM GMT
gold silver price today 21 september 2022 sona chandi ka aaj ka bhav gold rate in up lucknow delhi
X

Gold and Silver Rate 10 September 2022 (image social media)

Gold Silver Price Today : बुलियन मार्केट में इन दिनों लगातार मामूली उतार-चढ़ाव ही देखने को मिल रहा है। आज भी सोने-चांदी के दामों में मामूली बदलाव आया है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 45,950 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,130 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के प्रति किलो औसत दाम 57,200 रुपये हैं।

22 कैरट सोना : 4,595 रुपये प्रति ग्राम और 45,950 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,013 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,130 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 46,300 रुपये (22 कैरट), 50,510 (24 कैरट)

मुंबई : 45,950 (22 कैरट), 50,130 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,100 (22 कैरट), 50,290 (24 कैरट)

कोलकाता : 45,950 (22 कैरट), 50,130 (24 कैरट)

जयपुर : 46,100 (22 कैरट), 50,290 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,100 (22 कैरट), 50,290 (24 कैरट)

पटना : 45,980 (22 कैरट), 50,130 (24 कैरट)

सूरत : 46,000 (22 कैरट), 50,180 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम 57,200 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 57,200 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 61,800 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story