×

UP Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया पर्व पर सोना-चांदी हुआ सस्ता या फिर महंगा, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट्स

UP Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh
Published on: 22 April 2023 6:10 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया पर्व पर सोना-चांदी हुआ सस्ता या फिर महंगा, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 22 April 2023: आज पूरा देश में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। सर्राफा बाजार खुलते ही लोग अक्षय तृतीया पर सोना चांदी की खरीदारी करना शुरू कर देंगे, क्योंकि इसके पीछे एक हिन्दू मान्यता है कि अक्षय तृतीया के पर्व पर कीमती आभूषण सोना व चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे अगर आप इस पर्व पर कीमती आभूषण की खरीदारी करने जा रहे हैं तो इसके भाव की जानकारी ले लें। यूपी सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल को सोना और चांदी के ताजा भाव की जानकारी जारी कर दिये गई है। शनिवार को प्रदेश में सोना चांदी के भाव हल्की तेजी देखने को मिली है। प्रदेश में आज सोना 200 रुपये और चांदी भी 200 रुपए महंगी हुई है। ऐसे उन लोगों को झटका मिला है, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना चांदी को खरीदने की प्लान बना रहे हैं।

लखनऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में इजाफा देखने को मिला है। शहर में 24 कैरेट सोना 200 महंगा होकर 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना भी 200 रुपये महंगा होकर 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में सोने के भाव में इजाफा देखने को मिला था। तब 24 कैरेट सोना 61,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 56 हजार रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव (Lucknow Me Chandi Ka Bhav)

लखनऊ में चांदी के भाव में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को चांदी का भाव 200 रुपये बढ़कर 77,600 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यह शुक्रवार को 77,400 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,200 (22 कैरट)

61,280 (24 कैरट)

आगरा

56,200 (22 कैरट)

61,280 (24 कैरट)

नोएडा

56,200 (22 कैरट)

61,280 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,200 (22 कैरट)

61,280 (24 कैरट)

वाराणसी

56,200 (22 कैरट)

61,280 (24 कैरट)

मथुरा

56,200 (22 कैरट)

61,280 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानने सोना चांदी का भाव

इसके अलावा सर्राफा बाजार सोना चांदी के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नबंर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको पूरा करते हुए ही आपके फोन पर एसएमएस के जरिए लेटेस्ट रेट्स की जानकारी आ जाएगी।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story