TRENDING TAGS :
Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी नरम, जानिए अपने शहर के भाव
Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,230 रुपये का है। चांदी के दाम प्रति किलो 54,900 रुपये हैं।
Gold Silver Price (Image Credit : Social Media)
Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में लगातार स्थिरता बनी रहने के बीच आज सोने के दामों में गिरावट आई है। चांदी के दामों में भी मामूली बदलाव हुआ है।
आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,230 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के दाम प्रति किलो 54,900 रुपये हैं।
22 कैरट सोना : 4,700 रुपये प्रति ग्राम और 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम।
24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,123 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,230 रुपये।
प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम
चेन्नई : 48,000 रुपये (22 कैरट), 52,400 (24 कैरट)
मुंबई : 47,000 (22 कैरट), 51,230 (24 कैरट)
दिल्ली : 47,150 (22 कैरट), 51,440 (24 कैरट)
कोलकाता : 47,000 (22 कैरट), 51,230 (24 कैरट)
जयपुर : 47,150 (22 कैरट), 51,440 (24 कैरट)
लखनऊ : 47,150 (22 कैरट), 51,440 (24 कैरट)
पटना : 47,030 (22 कैरट), 51,260 (24 कैरट)
सूरत : 47,050 (22 कैरट), 51,330 (24 कैरट)
चांदी के भाव
आज चांदी के औसत दाम 54,900 रुपये प्रति किलो पर हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 54,900 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 60,700 रुपये प्रति किलो हैं।
ध्यान दें
- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।
- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।
- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।