राहत के दिन शुरू: कर लीजिए खरीदारी, सोना 1000 टूटा, चांदी 3 हजार हुई सस्ती, जानें नए रेट

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने भाव में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में 1060 रुपए टूटा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 July 2024 1:43 AM GMT
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price: इसमें कोई दो राय नहीं कि बजट का असर सोना और चांदी के भावों पर पड़ा है। बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोना-चांदी से इंम्पोर्ट ड्यूटी के कटौती की घोषणा के बाद से बाजार में कीमती आभूषण के भाव में जोरदार गिरावट आई है। 23 जुलाई को बजट पेश होने के बाद से बीते दोनों में सोना 1100 रुपए के करीब टूटा है तो चांदी 5000 रुपए सस्ती हुई है। 26 जुलाई को भी सोना और चांदी सस्ता हुआ है। ऐसे में सोना चांदी को खरीदने का एक शानदार मौका आ गया है, तो इसको हाथ से जाने न दें।

लखनऊ में सोना इस दाम पर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने भाव में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में 1060 रुपए टूटा है। इसके बाद यह 69,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 950 रुपये सस्ता हुआ है और यह 64,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार की गिरावट के बाद गुरुवार को सोना स्थिर था। कल 24 कैरेट सोना आज 71,010 रुपये 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 65,100 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 3000 रुपए टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में शुक्रवार को चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी आज 3000 रुपए किलो सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद यह 84,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है, जो कुछ दिन पहले तक 96 हजार रुपये पर थी। इससे पहले गुरुवार को चांदी 500 रुपए टूटी थी और यह 87,500 रुपये किलो थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

64,150 (22 कैरट)

69,950 (24 कैरट)

आगरा

64,150 (22 कैरट)

69,950 (24 कैरट)

नोएडा

64,150 (22 कैरट)

69,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,150 (22 कैरट)

74,000 (24 कैरट)

वाराणसी

64,150 (22 कैरट)

69,950 (24 कैरट)

मथुरा

64,150 (22 कैरट)

69,950 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अचानक गिरने लगे सोने के भाव?

Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी। 23 जुलाई के बाद से सोना चांदी दिन पर दिन सस्ता हो रहा है। बजट के दौरान केंद्र सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था। सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 15 फीसदी थी। इस फैसले के बाद सोना एमसीएक्‍स पर तेजी से गिरा है।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story