×

Sona-Chandi Ke Bhav: खुशखबरी आई... यूपी में सोना और चांदी आज इतने रुपये टूटा, फटाफट कर लीजिए खरीदारी

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरे सोना 230 रुपये कम हो गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Jun 2024 1:40 AM GMT
Sona-Chandi Ke Bhav
X

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया)

Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी सर्राफा बाजार में 27 जून, 2024 को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को सोना और चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। सोना 200 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में 1 हजार रुपए की जोरदार गिरावट आई है। भाव गिरने के बाद सोना 72 हजार के पास पहुंच गया है। चांदी टूटने के बाद 90 हजार के करीब ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से कीमती आभूषण लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

लखनऊ में सोना इतना टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरे सोना 230 रुपये कम होकर 72,150 रुपये प्रति दस पर पहुंचा गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 250 रुपए टूटा है। इसके बाद यह 66,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 72,380 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी इतने रुपये हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। चांदी आज सीधे एक हजार रुपये किलो सस्ती हुई है, जोकि सोने की तुलना में सबसे बड़ी गिरावट है। इस कमी के बाद चांदी 90 हजार रुपए प्रतिकिलो पर पहुंची गई है, जो कुछ दिनों तक 91 हजार के पार चल रही थी। बुधवार को शहर में चांदी का रेट 91 हजार रुपये प्रति किलो था।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

66,150 (22 कैरट)

72,150 (24 कैरट)

आगरा

66,150 (22 कैरट)

72,150 (24 कैरट)

नोएडा

66,150 (22 कैरट)

72,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,150 (22 कैरट)

72,150 (24 कैरट)

वाराणसी

66,150 (22 कैरट)

72,150 (24 कैरट)

मथुरा

67,300 (22 कैरट)

72,150 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story