×

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Rate Today: आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,350 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,650 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 58,000 रुपये पर स्थिर हैं।

Neel Mani Lal
Published on: 3 Aug 2022 3:09 AM GMT
Gold and Silver Rate 30 July 2022
X

Gold and Silver Rate 30 July 2022 (image social media)

Click the Play button to listen to article

Gold Silver Rate 3 August 2022: सोने और चांदी के दामों में कई दिनों से उतार चढ़ाव हो रहा है और इस क्रम में आज सोने के दाम बढ़ गए हैं। जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं है। संभावना है कि दामों में फिलहाल यही ट्रेंड देखने को मिलेगा। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,350 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,650 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 58,000 रुपये पर स्थिर हैं।

22 कैरट सोना : 4,735 रुपये प्रति ग्राम और 47,350 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,165 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,650 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,200 रुपये (22 कैरट), 52,580 (24 कैरट)

मुंबई : 47,350 (22 कैरट), 51,650 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,500 (22 कैरट), 51,820 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,350 (22 कैरट), 51,650 (24 कैरट)

जयपुर : 47,500 (22 कैरट), 51,820 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,500 (22 कैरट), 51,820 (24 कैरट)

पटना : 47,380 (22 कैरट), 51,680 (24 कैरट)

नासिक : 47,380 (22 कैरट), 51,680 (24 कैरट)।

आज चांदी के भाव (Silver Rate Today)

चांदी के दाम में आज कोई बदलाव नही है। आज चांदी के औसत दाम 58,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 58,000 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,600 रुपये प्रति किलो हैं।

इन पर जरूर ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story