×

Gold Silver Price Today: आज फिर सोने और चांदी में तेजी, जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा भाव

Gold Silver Rate 30 July 2022: सोने में तो आज मामूली बढ़ोतरी है लेकिन चांदी में ज्यादा तेजी आई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये का हो गया है।

Neel Mani Lal
Published on: 30 July 2022 3:21 AM GMT
Gold and Silver Price Today
X

Gold and Silver Rate 30 July 2022 (image social media)

Click the Play button to listen to article

Gold and Silver Rate 30 July 2022: सोने चांदी के दामों में अब लगातार तेजी का रुख है। सोने में तो आज मामूली बढ़ोतरी है लेकिन चांदी में ज्यादा तेजी आई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी में 1500 रुपये की और तेजी होने से औसत दाम प्रति किलो 58,000 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,720 रुपये प्रति ग्राम और 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,149 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,050 रुपये (22 कैरट), 52,420 (24 कैरट)

मुंबई : 47,200 (22 कैरट), 51,490 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,200 (22 कैरट), 51,490 (24 कैरट)

जयपुर : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

पटना : 47,230 (22 कैरट), 51,570 (24 कैरट)

नासिक : 47,230 (22 कैरट), 51,570 (24 कैरट)

आज चांदी के भाव (Gold Rate Today)

चांदी के दाम में आज फिर जोरदार तेजी आई है। 1500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ आज चांदी के औसत दाम 58,000 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 58,000 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 62,300 रुपये प्रति किलो हैं।

इन पर जरूर ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story