×

Gold Silver Rate Today: चांदी की कीमत बढ़ी तो सोने के दाम में गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में पिछली 25 अप्रैल से तीन बार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि सोने के दाम में 1 बार 29 अप्रैल को बढ़ोतरी हुई थीं।

Prashant Dixit
Published on: 5 May 2022 3:19 AM GMT
Gold and Silver Rate 5 May 2022
X

Gold and Silver Rate 5 May 2022 (image-social media) 

Gold and Silver Rate 5 May 2022: देश में सोने व चांदी के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट तो चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर पिछले करीब 10 दिन से जारी है। जहा प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 230 रूपये की गिरावट आई है, जिसके बाद सोने की कीमत 51,430 रूपये रह गई है, कल इस सोने की कीमत 51,660 रूपये थी। तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 200 रूपये गिरावट आई है, जिसके बाद उसकी कीमत 47,150 रूपये रह गई है, कल इस सोने की कीमत 47,350 रूपये थी। जबकि चांदी की कीमत में आज बढ़ोतरी आई है, जिस के बाद प्रति 1 किग्रा चांदी की कीमत 400 रूपये बढ़ कर 52,700 रूपये पहुंच गई है, कल इस चांदी की कीमत 62,300 रूपये ही थी।

इस सोने पर भारत सरकार की गारंटी

भारत में कहीं भी सोना खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क लगे सोने पर भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की 'एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS)' करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ जगह 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा शुद्ध और अच्छा होगा।

देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव (Sona Chandi Ka Bhav)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट 1 किग्रा चांदी

चेन्नई -48,100- 53,320 -67,000

मुंबई -47,000- 51,280 -62,700

दिल्ली - 47,000 - 51,280 -62,700

कोलकाता -47,000- 51,280 -62,700

बैंगलोर -47,000- 51,280 -67,000।

लखनऊ में सोने की कीमत (Gold Price in Lucknow)

आज 05 मई 2022 गुरुवार को पीली धातु सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है, यह गिरावट का सिलसिला पीछले दस दिन से जारी है। आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में 200 की गिरावट देखने को मिलीं है। कल इस सोने की कीमत 47,350 रूपये थी, आज गिरावट के बाद कीमत 47,150 रूपये रह गई है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today)

01 ग्राम सोने का भाव - 4,715 रूपये

08 ग्राम सोने का भाव - 37,720 रूपये

10 ग्राम सोने का भाव - 47,150 रूपये

100 ग्राम सोने का भाव - 4,71,500 रूपये।

लखनऊ में चांदी की कीमत (Silver Price in Lucknow)

गुरुवार 05 मई 2022 को सफ़ेद धातु चांदी की कीमत में कई दिन की गिरावट के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहा कल 1 किग्रा चांदी की कीमत 62,300 रूपये थीं, आज 400 रूपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 62,700 रूपये पहुंच गई है।

आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)

01 ग्राम चांदी की कीमत - 62.70 रूपये

08 ग्राम चांदी की कीमत - 501.60 रूपये

10 ग्राम चांदी की कीमत - 627 रूपये

100 ग्राम चांदी की कीमत - 6,270 रूपये

01 किग्रा चांदी की कीमत - 62,700 रूपये।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story