×

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानिए अपने शहर के दाम

Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 57,160 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के प्रति किलो औसत दाम 71,200 रुपये हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 Feb 2023 3:23 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

 Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में सोने चांदी के दाम आज स्थिर हैं। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 52,400 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 57,160 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के प्रति किलो औसत दाम 71,200 रुपये हैं।

22 कैरट सोना : 5,240 रुपये प्रति ग्राम और 52,400 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,716 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 57,160 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 53,350 रुपये (22 कैरट), 58,200 (24 कैरट)

मुंबई : 52,400 (22 कैरट), 57,160 (24 कैरट)

दिल्ली : 52,550 (22 कैरट), 57,310 (24 कैरट)

कोलकाता : 52,400 (22 कैरट), 57,160 (24 कैरट)

जयपुर : 52,550 (22 कैरट), 57,310 (24 कैरट)

लखनऊ : 52,550 (22 कैरट), 57,310 (24 कैरट)

पटना : 52,450 (22 कैरट), 57,210 (24 कैरट)

सूरत : 52,450 (22 कैरट), 57,210 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम 71,200 रुपये प्रति किलो हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 71,200 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 74,200 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story