×

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दाम चढ़े, जानिए अपने शहर के दाम

Gold Silver Price Update: देश में सोने के दाम में तेजी का सिलसिला जारी है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम वहीं, 24 कैरट सोना का दाम 51,280 रुपये प्रति दस ग्राम है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 6 Nov 2022 1:09 PM GMT (Updated on: 6 Nov 2022 1:09 PM GMT)
Gold Silver Price
X

Gold Silver Price (Image Credit : Social Media)

Gold Silver Price Today 6 November 2022 : बुलियन मार्केट में गिरावट के बाद अब सोने चांदी के दामों में तेजी आ गई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,280 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर चांदी के प्रति किलो औसत दाम 60,500 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,700 रुपये प्रति ग्राम और 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,128 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,280 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 47,700 रुपये (22 कैरट), 52,040 (24 कैरट)

मुंबई : 47,000 (22 कैरट), 51,280 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,150 (22 कैरट), 51,440 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,000 (22 कैरट), 50,280 (24 कैरट)

जयपुर : 47,150 (22 कैरट), 51,440 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,150 (22 कैरट), 51,440 (24 कैरट)

पटना : 47,030 (22 कैरट), 51,310 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 47,000 (22 कैरट), 51,280 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम 60,500 रुपये प्रति किलो हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 60,500 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 66,300 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story