×

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Price Today: आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,550 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,870 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 57,400 रुपये पर स्थिर हैं।

Neel Mani Lal
Published on: 9 Aug 2022 3:22 AM GMT
Gold and Silver Rate Today
X

Gold and Silver Rate 09 August 2022 (image social media)

Click the Play button to listen to article

Gold Silver Rate 09 August 2022: सोने और चांदी के दामों में लगातार स्थिरता बनी हुई है। बुलियन मार्केट में ये स्थिरता अमेरिकी अर्थव्यवस्था और डॉलर की मजबूती के चलते बनी हुई है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,550 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,870 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 57,400 रुपये पर स्थिर हैं।

22 कैरट सोना : 4,755 रुपये प्रति ग्राम और 47,550 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,187 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,870 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,500 रुपये (22 कैरट), 52,900 (24 कैरट)

मुंबई : 47,550 (22 कैरट), 51,870 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,700 (22 कैरट), 52,030 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,550 (22 कैरट), 51,870 (24 कैरट)

जयपुर : 47,700 (22 कैरट), 52,030 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,700 (22 कैरट), 52,030 (24 कैरट)

पटना : 47,580 (22 कैरट), 51,900 (24 कैरट)

सूरत : 47,600 (22 कैरट), 51,930 (24 कैरट)।

आज चांदी के भाव (Silver Rate Today)

चांदी के दाम में भी आज कोई बदलाव नही है। आज चांदी के औसत दाम 57,400 रुपये प्रति किलो बने हुए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 57,400 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,000 रुपये प्रति किलो हैं।

इन बातों पर जरूर ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story