×

Gold Silver Price Today : यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी का भाव, किसमें कितनी तेजी और गिरावट

Gold Silver Price Today : आज 4 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का दाम 46592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रुका है। सोने के 24 कैरेट का दाम बीते शुक्रवार को 46434 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 4 Oct 2021 10:48 AM GMT
Sone Ka Bhav
X

सोने के आभूषण (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today : एक बार फिर से भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में जोरदार तरावट आई है। पिछले एक हफ्ते से सोने-चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे में घरेलू बाजार और ग्लोबल मार्केट में कारकों की वजह से सोने के बढ़ते दामों में कभी तेजी का तो कभी गिरावट का असर देखने को मिला। वहीं अब सोने-चांदी के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी हुई है।

ऐसे में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 4 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का दाम 46592 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रुका है। सोने के 24 कैरेट का दाम बीते शुक्रवार को 46434 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि चांदी के हाल देखें तो चांदी महंगी हुई है। आज का चांदी का भाव 60611 रुपये प्रति किलो है। जोकि बीते शुक्रवार शाम को 59581 रुपये प्रति किलो था।

बता दें, आज 24 कैरेट सोने के भाव में 157 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि चांदी के भाव में एक किलोग्राम के हिसाब से देखें तो 1030 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। चलिए जानते हैं, किस शहर में कितना है सोने का आज का दाम (Sone Ka Aaj Ka Dam )।

यहां जाने सोने का दाम

शहर24 कैरेट सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ47,100
दिल्ली49,800
जयपुर47,800
कोलकाता48,700
पुणे47,960
मुंबई46,490
हैदराबाद47,470

यहां जाने अपने शहर में चांदी का दाम

शहरचांदी का दाम (प्रति किलो)
लखनऊ60500
चेन्नई64800
दिल्ली60500
कोलकाता60500
मुंबई60500
हैदराबाद64800
पुणे60500

लगातार तेजी से बदलते दामों के बारे में जानकारों के अनुमान के अनुसार, सोना-चांदी के दामों में गिरावट का सिलसिला अब धीरे-धीरे करके रुक गया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल के आखिरी महीनों में त्योहार के मौसम में सोने-चांदी के दामों में तेजी आ सकती है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story