TRENDING TAGS :
Gold Silver Price Today: सोने के भाव रुके, चांदी की चमक बढ़ी, फटाफट कर लें सोने के खरीदारी
Gold Silver Price Today: सनातन धर्म में शादी का मुहूर्त खत्म हो जाने के साथ कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस वजह से बाजार में सोना चांदी की मांग कम हो जाती है।
Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)
Gold Silver Prices Today 19 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 19 दिसंबर, 2022 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोना का भाव जहां स्थिर रहा तो वहीं चांदी के दाम में तेजी आई है। दाम स्थिर के बाद सोना 54 हजार करीब आ गया। भाव बढ़ने के बाद चांदी 69 हजार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।
आगे मिल ससकती है गिरावट
देश में खरमास की शुरुआत हो चुकी है इस दौरान सनातन धर्म में शादी का मुहूर्त खत्म हो जाने के साथ कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस वजह से बाजार में सोना चांदी की मांग कम हो जाती है। ऐ जाता है जिसके चलते बाजार में कीमती आभूषण सोना चांदी की मांग कम हो जाती है। मांग की कमी के चलते आने वाले दिनों में कीमती आभूषणों में गिरावट और देखने को मिल सकती है।
आज सोना चांदी का भाव (Aaj Sona Chandi Ka Bhav Kya Hai)
सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर रहने के बाद 54,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अगर चांदी की बात करें तो आज इसमें तेजी आई है और यह तेजी 3000 रुपये की आई है। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव बाजार 69,300 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम
• चेन्नई : 50560 रुपये (22 कैरट) 55160 (24 कैरट)
• मुंबई : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)
• दिल्ली : 50140 (22 कैरट), 54670 (24 कैरट)
• कोलकाता : 50100 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)
• जयपुर : 50100 (22 कैरट), 54640 (24 कैरट)
• लखनऊ : 50100 (22 कैरट), 54640 (24 कैरट)
• पटना : 50000 (22 कैरट), 54540 (24 कैरट)
• भुवनेश्वर : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)
चांदी का भाव
चांदी के औसत दाम आज 69300 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 69000 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।
खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।
- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।
- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।
बीते दिन यह था कीमती आभूषण का भाव
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोन के भाव 107 रुपये बढ़कर 54,222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, चांदी के भाव में गिरावट आई थी और यह 120 रुपये कम हुई। इसके बाद चांदी का भाव 68,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।