TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी फिर 1000 रुपये से अधिक टूटी, जानिए अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोना स्थिर रहा है। 24 कैरेट सोना 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 1 Jun 2024 2:54 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2024 3:18 AM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: आज जून की पहली तारीख है। यूपी सहित भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के नए रेट्स् जारी हो गए हैं। यूपी में शनिवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं चांदी के दाम में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी 1000 रुपये किलो सस्ती हुई है। इसके बाद 95 हजार रुपये नीचे आ गई है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण को लेने जा रहे हैं तो आज कुछ राहत मिलेगी।

सोना रहा स्थिर

लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोना स्थिर रहा है। 24 कैरेट सोना 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 440 रुपये टूटा था। इसके बाद यह 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह 22 कैरेट सोना 400 रुपये कम हुआ था और 66,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1000 रुपये टूटी

लखनऊ सराफा बाजार में चांदी लगातार गिरावट आई है। बीते दिनों से शहर में चांदी के भाव कम हुए हैं। शनिवार को चांदी 1000 रुपये टूटी है और यह 95,500 रुपये किलो की गिरावट आई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1200 रुपए किलो टूटी थी और यह 96,500 रुपए किलो थी।

जानिए अपने शहर के दाम

कानपुर

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

आगरा

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

नोएडा

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

वाराणसी

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

मथुरा

67,000 (22 कैरट)

66,850 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story