×

Gold Silver Price Today: सोना के भाव रुके, चांदी के दाम में आई गिरावट, जानें अपने शहर का रेट

Gold Silver Prices Today 21 December 2022: सर्राफा बाजार में सोना चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। आज 24 कैरेट सोने के भाव 54260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 21 Dec 2022 2:30 AM GMT
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Prices Today 21 December 2022 (सोशल मीडिया)  

Gold Silver Prices Today 21 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 21 दिसंबर, 2022 को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये हैं। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को लोगों को सोने के भाव राहत मिली है। आज इसके भाव स्थिर हैं, जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। दाम स्थिर के बाद सोना 54 हजार के करीब आ गया है तो वहीं चांदी दाम गिरने के बाद 69 हजार पर आ गई है। ऐसे अगर आज आप सोना चांदी में निवेश या फिर खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना व चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव स्थिर है और यह 54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी रुका हुआ है और यह 49,750 रुपये 10 ग्राम पर है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में गिरावट आई है और यह गिरावट 200 रुपये की है। इसके बाद चांदी का भाव 69,300 रुपये हो गया है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 50730 रुपये (22 कैरट) 55190 (24 कैरट)

• मुंबई : 49600 (22 कैरट), 54110 (24 कैरट)

• दिल्ली : 49750 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• कोलकाता : 49600 (22 कैरट), 54110 (24 कैरट)

• जयपुर : 49750 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• लखनऊ : 49750 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• पटना : 49650 (22 कैरट), 54160 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 49600 (22 कैरट), 54110 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 69300 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 69300 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 72500 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story