×

Gold Silver Price Today: सोना के भाव में आई तेजी, 10 ग्राम सोने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

Gold Silver Prices Today 23 December 2022: आज चांदी के भाव बाजार में स्थिर हैं और इसका औसत दाम राष्ट्रीय स्तर पर 70100 रुपये प्रति किलो है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 23 Dec 2022 1:34 AM GMT (Updated on: 23 Dec 2022 1:56 PM GMT)
Gold Silver Price Today
X

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today 23 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 23 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण के भाव जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को जहां सोने के भाव बढ़ोतरी आई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। दाम बढ़ने के बाद सोना 54 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी स्थिर रहने के बाद 70 हजार के करीब आ गई है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषणों में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो सोना के लिए अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं, जबकि चांदी के लिए ज्यादा खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

देश में औसत सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव 160 रुपये बढ़कर 54,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 50,400 रुपये प्रति10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव आज स्थिर रहा और यह 70,100 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 51240 रुपये (22 कैरट) 55900 (24 कैरट)

• मुंबई : 50250 (22 कैरट), 54820 (24 कैरट)

• दिल्ली : 50400 (22 कैरट), 54980 (24 कैरट)

• कोलकाता : 50250 (22 कैरट), 54820 (24 कैरट)

• जयपुर : 50400 (22 कैरट), 54980 (24 कैरट)

• लखनऊ : 50400 (22 कैरट), 54980 (24 कैरट)

• पटना : 50300 (22 कैरट), 54870 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 50250 (22 कैरट), 54820 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 70100 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 70100 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 74700 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story