×

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver Price Today: शादियों के सीजन में देश के सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिलीं है। आज प्रति 1 किग्रा चांदी की कीमत में 600 रूपये को कमी आई है, तो सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में 400 रूपये की गिरावट देखने को मिली है।

Prashant Dixit
Published on: 11 May 2022 3:03 AM GMT
Gold or Silver Rate 11 May 2022
X

Gold and Silver Rate 11 May 2022 (image-social media) 

Gold and Silver Rate 11 May 2022: आज देश के सर्राफा बाजार में एक बार फिर से भारी गिरावट आई है। हमारे देश में शादियों में सोने और चांदी के उपहार देने का प्रचलन है। और शादियों के सीजन में तो सफेद धातु और पीली धातु दोनों की बिक्री काफ़ी बढ़ जाती है। ऐसे में आम जनता में जिसको सोना या चांदी की ख़रीद करनी है, उसके लिए राहत की बात ज़रूर होगी है। आपको यह भी बता दे पीछले तीन दिन से सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही, तो चांदी की कीमत स्थिर थी। आज गिरावट से बिक्री बढ़ने की भी उम्मीद की जा रही है। आज चांदी की कीमत प्रति 1 किग्रा में 600 रूपये की गिरावट आई है, तो सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में 400 रूपये की कमी दर्ज की गई है। ये गिरावट आम जनता को राहत जरुर देगी।

लखनऊ में आज सोने व चांदी का भाव ( Gold and Silver Rate)

आज बुधवारवार 11 अप्रैल 2022 को लखनऊ में सोने व चांदी (Gold and Silver) के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' के अनुसार जहा 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 430 रूपये की भारी गिरावट होने के बाद कीमत 51,960 रूपये से गिरकर के 51,530 रूपये रह गई हैं। तो 22 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 400 रूपये गिरावट हुई है, जिस के बाद कीमत 47,650 से गिरकर 47,250 रूपये रह गई है। तो सफेद धातु चांदी की कीमत में भी प्रति 1 किग्रा में 600 रूपये की गिरावट आने के बाद कीमत 62,500 रूपए से नीचे गिरकर 61,900 रूपये नीचे आ गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव

आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमत में भारी गिरावट आई है। जिसके बाद प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार कुछ इस प्रकार है। आज चेन्नई में चांदी की कीमत 66,100 रूपये है, तो 24 कैरेट सोना 52,860 रूपये में है, और 22 कैरेट सोने के दाम 48,460 रूपये है। जब कि कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 51,380 रूपये है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत 47,100 रूपये है, जबकि चांदी की कीमत 61,900 रूपये रही है। पुणे में चांदी का भाव 61,900 रूपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51,500 रूपये है, और 22 कैरेट सोने की कीमत 47,200 रूपये है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में दी गई है।

सोना खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

देश में कहीं भी सोने से बने आभूषण खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क लगे आभूषण पर भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की 'एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS)' करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ जगह 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट से सबसे शुद्ध होता हैं, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा शुद्ध होता है।

सोना 22 कैरेट और सोना 24 कैरेट में अंतर

सोना 24 कैरेट 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, और 22 कैरेट 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किए जाते है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं तैयार किए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story