×

Gold Silver Price Today: सोने के दाम बढ़े, चांदी की कीमत रही स्थिर, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver Rate Today: आज सर्राफा बाजार में फिर से सोने के दाम बढे है, जबकि चांदी की कीमत में स्थिर रही और कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट 100 रूपये बढ़ कर 47,500 रूपये पहुंच गया है।

Prashant Dixit
Published on: 10 May 2022 2:55 AM GMT
Gold or Silver Rate 10 May 2022
X

Gold or Silver Rate 10 May 2022 (image-social media)

Gold or Silver Rate 10 May 2022: देश की सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स के अनुसार आज देश में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है, तो चांदी के भाव आज दूसरे दिन स्थास्थिती बने रहे है। सोने की कीमत में 100 रूपये की बढ़ोतरी आज 100 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। अगर सोने के भंडारण की बात करे तो जिस देश के पास जितना सोना होगा वह देश उतना ही आर्थिक रूप से मजबूत होगा इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका है, तो दूसरे पर जर्मनी है, तीसरे स्थान पर इटली है। इस लिस्ट में अपना देश भारत लगभग 7.25 टन के साथ नौवें स्थान पर मौजूद है।

लखनऊ में आज सोने व चांदी का भाव

आज मंगलवार 10 अप्रैल 2022 को लखनऊ में सोने व चांदी (Gold and Silver) के भाव को दर्शाने वाली वेबसाइट गुड रिटर्न्स' के अनुसार जहा 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 100 रूपये की बढोतरी होने के बाद कीमत 51,860 रूपये से बढ़कर 51,960 रूपये पहुंच गई हैं। तो 22 कैरेट सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 100 रूपये बढ़ोतरी हुई है, जिस से कीमत 47,550 से बढ़कर 47,650 रूपये हो गई है। जबकि चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिस के सफेद धातु का भाव 62,500 रूपए ही है। जहा सोना लोगों की जेब पर बोझ बनेगा, तो चांदी की कीमत ख़रीददारों को थोड़ा राहत लखनऊ में देगी।

देश के प्रमुख शहरों में सोने व चांदी का भाव

देश में सर्राफा बाजार में आज बढोतरी और यथास्थिती दोनों बनी रही हैं, जिसके बाद प्रमुख शहरों में सोने व चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेब साइट के मुताबिक कुछ इस प्रकार है। आज चेन्नई में चांदी की कीमत 66,500 रूपये है, तो 24 कैरेट सोना 53,000 रूपये में है, और 22 कैरेट सोने के दाम 48,590 रूपये है। जब कि कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 51,810 रूपये है, तो 22 कैरेट सोने की कीमत 47,500 रूपये है, जबकि चांदी की कीमत 62,500 रूपये रही है। दिल्ली में चांदी का भाव 62,500 रूपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51,810 रूपये है, और 22 कैरेट सोने की कीमत 47,500 रूपये है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में दी गई है।

सोना खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

देश में कहीं भी सोने से बने आभूषण खरीदते समय उस पर हॉलमार्क देखकर ही खरीदे। हॉलमार्क लगे आभूषण पर भारत सरकार की गारंटी होती है, जिसका इसका निर्धारण भारत की 'एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS)' करती है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट का होता है, वहीं कुछ जगह 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। सोना 24 कैरेट से सबसे शुद्ध होता हैं, व जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ज्यादा शुद्ध होता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story